IPL 2021 in UAE: MS Dhoni, Suresh Raina समेत चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम हुई सेल्फ आइसोलेट, Dhoni का वीडियो वायरल- देखें Video
IPL 2021 in UAE: MS Dhoni, Suresh Raina समेत चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम हुई सेल्फ आइसोलेट, Dhoni का वीडियो वायरल-…

IPL 2021 in UAE: MS Dhoni, Suresh Raina समेत चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम हुई सेल्फ आइसोलेट, Dhoni का वीडियो वायरल- देखें Video: आईपीएल की तैयारियों के लिए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी चेन्नई पहुंची हैं। आईपीएल 2021 फेज-2 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही खेला जाना है। मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। कप्तान धोनी समेत टीम के सभी भारतीय प्लेयर्स चेन्नई में सेल्फ आइसोलेट हैं, इसको पूरा करने के बाद टीम यूएई के लिए रवाना होगी।
IPL 2021 in UAE: सुरेश रैना पहुंचे चेन्नई, सभी प्लेयर्स हुए सेल्फ आइसोलेट
बल्लेबाज सुरेश रैना चेन्नई पहुंच चुके हैं, यहीं से टीम के सारे प्लेयर्स यूएई के लिए रवाना होंगे. उससे पहले एमएस धोनी, रैना, रायडू समेत सीएसके टीम में शामिल भारतीय प्लेयर्स चेन्नई में सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं.
View this post on Instagram
Lion Day Entry ?
?Anbuden Chennai#ThalaDharisanam #WhistlePodu #Yellove ?? pic.twitter.com/Ci2G4vBuEQ
— Chennai Super Kings – Mask P?du Whistle P?du! (@ChennaiIPL) August 10, 2021
बता दें, आईपीएल 2021 के लिए सभी टीमें अपनी यूएई जाने की तैयारियों में लगी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई पहुंच चुके हैं। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट का फोटो वायरल हो रहा है। दरअसल, एमएस धोनी पिछले कई दिनों से मुंबई में थे।
Thala dhoni landed in chennai??#dhoni #MSDhoni #msdian pic.twitter.com/Bi9KvOZjpz
— Better call aravind (Remember the name) (@AravindCall) August 10, 2021
IPL 2021 in UAE: ऋतुराज गायकवाड़ पहुंचे चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई पहुंच चुके हैं। होटल से उनका फोटो टीम के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया था। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के विरुद्ध इंटरनेशनल टी20 मैच में डेब्यू किया था। जैसा हमने आपको पहले बताया था कि टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने InsideSport.co से EXCLUSIVE बातचीत में बताया था कि टीम 13 अगस्त को दुबई के लिए रवाना होगी लेकिन अभी तक टीम को जाने का परमिशन नहीं मिला है।
IPL 2021 in UAE: एमएस धोनी चेन्नई पहुंचे!
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक और फोटो वायरल हुआ था। दरअसल, वह पिछले कुछ दिनों से मुंबई में थे। एमएस धोनी इस दौरान सेलिब्रिटी के साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए भी नजर आए थे।
RG31 Landed ?#HomeSweetDen #WhistlePodu #Yellove ?? pic.twitter.com/DUypx6cyrI
— Chennai Super Kings – Mask P?du Whistle P?du! (@ChennaiIPL) August 8, 2021
Clicked at Ranchi Airport today ❤️@MSDhoni | #MSDhoni | #WhistlePodu pic.twitter.com/YHVk5KmLgY
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) August 8, 2021
View this post on Instagram
IPL 2021 in UAE: 19 सितंबर से शुरू होंगे आईपीएल 2021 के मैच
आईपीएल 2021 में 29 मैच भारत में खेले जा चुके हैं. दरअसल प्लेयर्स और स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद भारत में चल रहे आईपीएल के आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। फाइनल 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें – IPL 2021: 5 Indian players for whom IPL 2021 will be make or break to book T20 World Cup berth