Cricket
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का मजेदार पोस्ट, कप लेकर ये क्या करने लगे महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का मजेदार पोस्ट, कप लेकर ये क्या करने लगे महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का मजेदार पोस्ट, कप लेकर ये क्या करने लगे महेंद्र सिंह धोनी
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का मजेदार पोस्ट, कप लेकर ये क्या करने लगे महेंद्र सिंह धोनी-  भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इस सीजन टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब […]

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का मजेदार पोस्ट, कप लेकर ये क्या करने लगे महेंद्र सिंह धोनी-  भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इस सीजन टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। पिछले सीजन टीम प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन खिताब दिलाए हैं। वहीं, इस दिग्गज खिलाड़ी ने का एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में धोनी चाय की कप लिए हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने शेयर की हार्दिक पांड्या और अगस्त्य की क्यूट PIC, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही थी. टीम ने इस सीजन खेले गए कुल 7 मैचों में 5 में जीत दर्ज करके पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को भुलाकर इस सीजन दमदार वापसी की थी. अंकतालिका में टीम दूसरे स्थान पर थी.

इससे पहले आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने- अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने खुद के लिए एक फैसला लिया। जिसे सुनकर आपको उन पर गर्व होगा. सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टीम के सभी खिलाड़ियों से कहा है कि वह सभी खिलाड़ियों को उनके घर छोड़ने के बाद ही रांची के लिए रवाना होंगे। इसमें फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

यह सभी इस समय दिल्ली में टीम होटल में हैं।धोनी ने आगे कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को वरीयता दी जानी चाहिए क्योंकि आईपीएल भारत में आयोजित किया गया था और उसके बाद ही स्थानीय खिलाड़ियों को अपने घरों के लिए रवाना होना चाहिए।महिभाई ने कहा कि वह होटल छोड़ने वाले अंतिम व्यक्ति होंगे। वह चाहते थे कि भारतीय खिलाड़ियों से पहले वो विदेशी खिलाड़ियों को छोड़ दें।

Editors pick