Cricket
IPL 2021: केविन पीटरसन ने ट्वीट करके पूछा मिलियन डॉलर का सवाल- ‘मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद अब IPL के लिए कैसे उपलब्ध होंगे खिलाड़ी’

IPL 2021: केविन पीटरसन ने ट्वीट करके पूछा मिलियन डॉलर का सवाल- ‘मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद अब IPL के लिए कैसे उपलब्ध होंगे खिलाड़ी’

IPL 2021: केविन पीटरसन ने ट्वीट करके पूछा मिलियन डॉलर का सवाल- ‘मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद अब IPL के लिए कैसे उपलब्ध होंगे खिलाड़ी’
IPL 2021: केविन पीटरसन ने ट्वीट करके पूछा मिलियन डॉलर का सवाल- ‘मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद अब IPL के लिए कैसे उपलब्ध होंगे खिलाड़ी’- इंग्लैंड और भारत के बीच शुक्रवार को मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पूछा है कि क्या खिलाड़ी 19 सितंबर को यूएई […]

IPL 2021: केविन पीटरसन ने ट्वीट करके पूछा मिलियन डॉलर का सवाल- ‘मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद अब IPL के लिए कैसे उपलब्ध होंगे खिलाड़ी’- इंग्लैंड और भारत के बीच शुक्रवार को मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पूछा है कि क्या खिलाड़ी 19 सितंबर को यूएई में आईपीएल 2021 के फिर से शुरू होने पर शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

पीटरसन के अनुसार, ‘यदि भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर टेस्ट नहीं खेल सकते हैं, तो उन्हें CSK बनाम MI के बीच यूएई में IPL के दूसरे चरण का पहला मैच खेलने की अनुमति कैसे दी जाएगी’?

ये भी पढे़ं- IPL 2021: भारतीय टीम में कोविड-19 मामलों के बढ़ने से IPL फ्रेंचाइजी परेशान, अधिकारी ने कहा – ‘भारतीय टीम में 1 भी पॉजिटिव केस अब यूएई में लीग को खतरे में डालेगा’

Kevin Pietersen, IPL 2021, Manchester Test, IPL 2021 in UAE, Ind vs Eng test series, Virat Kohli, Rohit sharma, Follow live https://hindi.insidesport.in/

 

पीटरसन ने ट्वीट किया, “तो इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट कोविड के कारण रद्द कर दिया गया है !!!! wow!!!! wow!!! क्या इसका मतलब ये है कि अब दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के लिए 9 दिन बचे हैं, ऐसे में यूके में मौजूद दोनों टीमों से कोई भी खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होगा, अगर उन्हें यूके में 10 दिन का क्वारंटीन होगा?”

 

यूके सरकार के नियमों के अनुसार, सभी लोग जिन्हें किसी भी कोविड संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क के रूप में माना जाता है, उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होता है। इस नियम का हवाला देते हुए पीटरसन ने सवाल किया है कि अब मैनचेस्टर टेस्ट में शामिल भारतीय या इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2021 के लिए कैसे उपलब्ध हो सकते हैं।

Also Read: IND VS ENG 5th Test cancelled: Team India lead series 2-1,…

Kevin Pietersen, IPL 2021, Manchester Test, Ind vs Eng test series, IPL 2021 in UAE, Virat Kohli, Rohit sharma, Follow live https://hindi.insidesport.in/

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने आखिरी टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था। इस फैसले से कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भड़क गए हैं। आईए आपको बताते हैं किसने क्या कहा है। मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के इस फैसले से इंग्लैंड क्रिकेट को नीचा दिखाया गया है।

 

Editors pick