Cricket
IPL 2021: एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल स्वार्ट ने धनश्री वर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?

IPL 2021: एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल स्वार्ट ने धनश्री वर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?

IPL 2021: एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल स्वार्ट ने धनश्री वर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?
IPL 2021: एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल स्वार्ट ने धनश्री वर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में धनश्री वर्मा से शादी की है। धनश्री खुद एक डांसर हैं। उनकी भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आईपीएल 2021 के पहले फेज का […]

IPL 2021: एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल स्वार्ट ने धनश्री वर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में धनश्री वर्मा से शादी की है। धनश्री खुद एक डांसर हैं। उनकी भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आईपीएल 2021 के पहले फेज का आयोजन इस बार भारत में किया गया था। कोरोना के कारण आईपीएल सस्पेंड हो गया। इस दौरान खिलाड़ी बायो-बबल में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2021 Phase 2: BCCI की बढ़ी परेशानी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे या नहीं? अब तक नहीं आया जवाब

दरअसल, डेनियल से फैन ने पूछा कि क्या आप धनश्री मैम को लेकर कुछ बता सकती हैं?

इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वो बेस्ट हैं। वो काफी प्रभावी हैं। बहुत ज्यादा खुश मिजाज हैं। मैं उनके आसपास रहना बहुत पसंद करती हूं। डेनियल ने धनश्री के साथ अपनी स्टोरी में एक फोटो भी शेयर की।

बता दें, आईपीएल के दूसरे फेज का आयोजन सितम्बर में UAE में होने जा रहा है। पहले फेज को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस सीजन बैंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अगर बात धनश्री के पति युजवेंद्र चहल की करें तो उनका ये सीजन कुछ खास नहीं गया था। वह अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें, एक टीम इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं, दूसरी टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है। जब भारत की दो टीमें अलग-अलग देशों के खिलाफ सीरीज खेल रही है।

Editors pick