Cricket
IPL 2021 CSK vs DC: पापा एमएस धोनी को मैच जिताने के लिए जीवा हाथ जोड़कर भगवान को लगी मनाने, वायरल हुई फोटो

IPL 2021 CSK vs DC: पापा एमएस धोनी को मैच जिताने के लिए जीवा हाथ जोड़कर भगवान को लगी मनाने, वायरल हुई फोटो

IPL 2021 CSK vs DC: पापा एमएस धोनी को मैच जिताने के लिए जीवा हाथ जोड़कर भगवान को लगी मनाने
IPL 2021 CSK vs DC, MS Dhoni Daughter, Ziva Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के दौरान एमएस धोनी की बेटी जीवा ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। मैच के दौरान एमएस धोनी की बेटी हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आईं।   […]

IPL 2021 CSK vs DC, MS Dhoni Daughter, Ziva Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के दौरान एमएस धोनी की बेटी जीवा ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। मैच के दौरान एमएस धोनी की बेटी हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आईं।

 

 

IPL 2021 CSK vs DC, MS Dhoni Daughter, Sakshi Dhoni, Ziva Dhoni: सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा को भी स्टैंड में देखा गया। 5 साल की जीवा को दुबई के स्टेडियम में विजिटर्स गैलरी में हाथ जोड़कर, सिर झुकाए और आंखें बंद करके प्रार्थना करते हुए सबने देखा। जीवा धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया।

ये भी पढ़ें- IPL 2021 RR vs MI: जसप्रीत बुमराह की पत्नी ने अपनी अदाओं से कहर बरपाया, तौलिया लपेटे हुए बीच पर आईं नजर; देखिए तस्वीरें

IPL 2021 CSK vs DC, Sakshi Dhoni- 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को जीत के लिये आखिरी तीन ओवर में 28 रन चाहिये थे। हेटमायेर ने ड्वेन ब्रावो के ओवर में 12 और जोश हेजलवुड के ओवर में 10 रन निकाले। अब आखिरी ओवर में दिल्ली को छह रन की ही जरूरत थी जो अक्षर पटेल का विकेट गंवाने के बावजूद दो गेंद बाकी रहते उसने हासिल कर लिया।

Also Read- RR vs MI in IPL 2021: Under-pressure Mumbai Indians players undergo special training ahead of do-or-die match as race to playoff tightens- See Pics

हेटमायेर 18 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई को पांच विकेट पर 136 रन पर रोक दिया । चेन्नई के लिये अंबाती रायुडू ने 43 गेंद में नाबाद 55 रन बनाये लेकिन बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके।

 

Editors pick