Cricket
IPL 2021: क्रिस वोक्स ने बताई IPL से हटने की असली वजह, जानिए ऑलराउंडर ने क्या कहा

IPL 2021: क्रिस वोक्स ने बताई IPL से हटने की असली वजह, जानिए ऑलराउंडर ने क्या कहा

IPL 2021: क्रिस वोक्स ने बताई IPL से हटने की असली वजह, जानिए ऑलराउंडर ने क्या कहा
IPL 2021: क्रिस वोक्स ने बताई IPL से हटने की असली वजह, जानिए ऑलराउंडर ने क्या कहा- इंग्लैंड और IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने IPL 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस लेने की वजह का खुलासा किया है। क्रिस वोक्स का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप […]

IPL 2021: क्रिस वोक्स ने बताई IPL से हटने की असली वजह, जानिए ऑलराउंडर ने क्या कहा- इंग्लैंड और IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने IPL 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस लेने की वजह का खुलासा किया है। क्रिस वोक्स का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप और एशेज को देखते हुए उन्होंने आईपीएल के दूसरे चरण से हटने का फैसला किया है।

IPL के पहले चरण को इस साल मई में कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद 19 सितंबर से यूएई में इसका दूसरा चरण शुरू होने वाला है। इस सीजन का फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, टी20 विश्वकप की बात करे तो इसके 8 दिन बाद इंग्लैंड की टीम वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज का सामना करेगी। टी20 वर्ल्डकप का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा, जिसके लगभग 25 दिन बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को किया टीम में शामिल, 82 टी20 मैचों में झटक चुका है 100 विकेट

क्रिस वोक्स को टी20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि वो एशेज खेलने वाली टीम में भी जगह बनाने में कामयाब होंगे। क्रिस वोक्स, डेविड मालन और जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल के दूसरे चरण से हटने का फैसला किया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर का मानना है कि बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें एशेज और IPL में से चुनना था और इस वजह से उनको एक को छोड़ना पड़ा।

वोक्स ने द गार्जियन के हवाले से कहा, ”कुछ महीने पहले तक मुझे नहीं पता था कि मेरा नाम विश्वकप टीम में होगा। आईपीएल को रिशेड्यूल किया गया है और हमारी गर्मियों के अंत में रखा गया है। काफी कम समय के अंदर विश्वकप और एशेज का आयोजन होना है और आईपीएल में खेलना मैं पसंद करता लेकिन कुछ छोड़ना पड़ता है।”
वोक्स के मुताबिक कोविड के कारण एशेज और वर्ल्डकप में मुश्किलें सामने आने वाली हैं। लेकिन, क्रिकेट के नजरिए से, यह बहुत ही रोमांचक है।’

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था, जिसके बाद आज फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज Ben Dwarshuis को टीम में शामिल किया है। IPL 2021 के पहले चरण में क्रिस वोक्स ने 3 मैचों में 5 विकेट झटके थे और हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में भी थे।

Chris Woakes, IPL 2021, IPL 2021 in UAE, IPL, Ashes tour, T20 World Cup, Delhi Capitals, Follow live https://hindi.insidesport.in/

ये भी पढ़ें- भारत से Manchester Test रद्द करने का बदला इस तरह ले रहा इंग्लैंड बोर्ड, IPL 2021 Phase-2 को दिया यह बड़ा झटका

Editors pick