Cricket
IPL 2021: Delhi Capitals के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे Amit Mishra, इतिहास रचने से बस कुछ कदम हैं दूर

IPL 2021: Delhi Capitals के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे Amit Mishra, इतिहास रचने से बस कुछ कदम हैं दूर

IPL 2021, Amit Mishra, Amit Mishra practice session, Delhi Capitals, IPL 2021 Phase 2, Lasith Malinga
IPL 2021: Delhi Capitals के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं Amit Mishra, इतिहास रचने से बस कुछ कदम हैं दूर- दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर ज्यादतर खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। खिलाड़ियों ने 6 दिन का क्वारंटाइन खत्म कर अभ्यास करना […]

IPL 2021: Delhi Capitals के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं Amit Mishra, इतिहास रचने से बस कुछ कदम हैं दूर- दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर ज्यादतर खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। खिलाड़ियों ने 6 दिन का क्वारंटाइन खत्म कर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा जमकर जिम और ट्रेनिंग सेशन कर रहे हैं। उनके कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 38 वर्षीय ये खिलाड़ी आईपीएल 2021 के फेज 2 में इतिहास रचने के कगार पर है। वह श्रीलंका और आईपीएल के दिग्गज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। IPL 2021, Amit Mishra, Amit Mishra practice session, Delhi Capitals, IPL 2021 Phase 2, Lasith Malinga

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Virat Kohli की RCB को लगा बड़ा झटका, Washington Sundar आईपीएल के दूसरे चरण से बाहर; बंगाल का यह खिलाड़ी टीम में शामिल

इससे पहले उनको यूएई में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले जिम सेशन में हैवीवेट उठाते हुए देखा गया था। उनका लक्ष्य आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबलों से पहले अपना फिटनेस हासिल करना है।

Amit Mishra
Amit Mishra

मलिंगा को पछाड़ने के लिए अमित मिश्रा को 5 विकेट चाहिए। मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में 170 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इस रिकॉर्ड गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को आईपीएल में कई खिताब दिलाए हैं। मिश्रा ने आईपीएल में 154 मैचों में 166 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में तीन हैट्रिक ली हैं। उनको छोड़कर कोई भी गेंदबाज आईपीएल में तीन हैट्रिक नहीं ले पाया है। आईपीएल में उनका इकॉनमी रेट 7.35 रन प्रति ओवर है। इस स्टार लेगस्पिनर ने आईपीएल 2021 के पहले फेज के दौरान 4 मैच में 6 विकेट झटके थे। अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

IPL 2021, Amit Mishra, Amit Mishra practice session, Delhi Capitals, IPL 2021 Phase 2, Lasith Malinga

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-

POS PLAYER Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w 5w
1
 
 
LasithMalinga
122 122 471.1 3,366 170 5/13 19.80 7.14 16.62 6 1
2
 
Amit Mishra
154 154 540.5 3,980 166 5/17 23.97 7.35 19.54 4 1
3
 
Piyush Chawla
164 163 541.4 4,263 156 4/17 27.32 7.87 20.83 2

Editors pick