IPL 2021: एमएस धोनी को टक्कर देने के लिए ईशान किशन ले रहे पार्थिव पटेल से ट्रेनिंग, देखिए ये शानदार वीडियो- मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन CSK के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। 19 सितंबर को मैदान में उतरने से पहले ईशान किशन को पार्थिव पटेल एक विशेष विकेटकीपिंग क्लास देते हुए नजर आए।
Mumbai Indians, wicketkeeper-batsman Ishan Kishan, Parthiv Patel, IPL 2021, IPL 2021 in UAE, MI vs CSK, MI vs CSK IPL 2021, Follow live https://hindi.insidesport.in/
? ??????-??????? ??????????? ?
Watch @parthiv9 in training with his apprentice @ishankishan51! ??#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #KhelTakaTak @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/j6GTUpqTRV
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 15, 2021
ईशान किशन के लिए ट्रेनिंग सत्र को समझदारी से डिजाइन किया गया था। किशन ने नॉर्मल विकेटकीपिंग कैच से लेकर स्टंप के पीछे तेजी से पकड़े जाने वाले कैच का अभ्यास किया। ट्रेनिंग इतनी तेज थी कि 23 वर्षीय ने बताया कि यह एक जिमनास्टिक सेशन की तुलना में कठिन था। हालांकि, ये युवा खिलाड़ी पूरी ट्रेनिंग सेशन के दौरान पॉजिटिव दिखा।
पार्थिव पटेल अपने अनुभव से ईशान किशन की विकेटकीपिंग को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे थे और कई मौकों पर ईशान के प्रयास से पटेल खुश दिखे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस दुबई में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की अभियान की शुरुआत करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के पहले चरण में सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ अंकतालिका में में चौथे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
30 | Sunday | 19-Sep-21 | 07:30 PM | CSK vs MI | Dubai |
34 | Thursday | 23-Sep-21 | 07:30 PM | MI vs KKR | Abu Dhabi |
39 | Sunday | 26-Sep-21 | 07:30 PM | RCB vs MI | Dubai |
42 | Tuesday | 28-Sep-21 | 07:30 PM | MI vs PBKS | Abu Dhabi |
46 | Saturday | 02-Oct-21 | 03:30 PM | MI vs DC | Sharjah |
51 | Tuesday | 05-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs MI | Sharjah |
55 | Friday | 08-Oct-21 | 03:30 PM | SRH vs MI | Abu Dhabi |
Mumbai Indians, wicketkeeper-batsman Ishan Kishan, Parthiv Patel, IPL 2021, IPL 2021 in UAE, MI vs CSK, MI vs CSK IPL 2021, Follow live https://hindi.insidesport.in/