IPL 2021: IPL के पहले चरण से बाहर रहे Josh Hazelwood यूएई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े- चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण के लिए टीम से जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने सीजन के पहले भाग में हिस्सा नहीं लिया था, जिसे मई में फ्रेंचाइजी में बढ़ते कोविड -19 मामलों के कारण निलंबित कर दिया गया था।
Josh-t in ?
Check in?Whistles Kingdom!#WhistlePodu #Yellove ? pic.twitter.com/wfPS5E3O5m
— Chennai Super Kings – Mask P?du Whistle P?du! (@ChennaiIPL) September 10, 2021
IPL 2021, Josh Hazelwood, IPL 2021 in UAE, CSK, MS Dhoni, Follow live https://hindi.insidesport.in/
आईपीएल 2020 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद हेजलवुड ने सीएसके के लिए केवल 3 मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई T20I श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 मैचों में 8 विकेट लिए। हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं।
IPL 2021 Phase-2 का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। इसके सभी टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें UAE पहुंच चुकी हैं। क्वारंटीन पूरा करने के बाद चेन्नई टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
IPL 2021, Josh Hazelwood, IPL 2021 in UAE, CSK, MS Dhoni, Follow live https://hindi.insidesport.in/