Cricket
IPL 2021: RCB कैंप से जुड़ने के लिए दुबई पहुंचे AB de Villiers, तीन दिन के अंदर पहुंच जाएंगे Glenn Maxwell

IPL 2021: RCB कैंप से जुड़ने के लिए दुबई पहुंचे AB de Villiers, तीन दिन के अंदर पहुंच जाएंगे Glenn Maxwell

IPL 2021, AB de Villiers, RCB, Glenn Maxwell, Mike Hesson, Kyle Jamieson, Royal Challengers Bangalore
IPL 2021: आज दुबई में RCB कैंप से जुड़ेंगे AB de Villiers, तीन दिन के अंदर पहुंच जाएंगे Glenn Maxwell- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दुबई पहुंच गए है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। क्वारंटीन पीरियड समाप्त होने के बाद यह विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की […]

IPL 2021: आज दुबई में RCB कैंप से जुड़ेंगे AB de Villiers, तीन दिन के अंदर पहुंच जाएंगे Glenn Maxwell- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दुबई पहुंच गए है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। क्वारंटीन पीरियड समाप्त होने के बाद यह विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की तैयारियों के लिए कैंप में शामिल होगा। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 2-3 दिन बाद टीम के बायो-बबल में शामिल होंगे, जबकि ऑलराउंडर काइल जेमीसन 10 सितंबर तक शामिल होंगे। IPL 2021, AB de Villiers, RCB, Glenn Maxwell, Mike Hesson, Kyle Jamieson, Royal Challengers Bangalore- follow hindi.insidesport.in

इससे पहले आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ हेड ऑपरेशंस और मुख्य कोच माइक हेसन ने पुष्टि की थी डिविलियर्स आज दुबई पहुंचेंगे। आरसीबी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेसन ने कहा, “डिविलियर्स अभी हवाई अड्डे पर हैं, इसलिए वह अपने रास्ते पर होंगे। मैक्सवेल 2-3 दिनों में हमारे साथ जुड़ेंगे, काइल 10 सितंबर को हमसे जुड़ेंगे।”

ये भी पढ़ें- IPL 2021 Phase-2: बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं Hardik Pandya, प्रैक्टिस में खेले हर तरह के शॉट्स, देखें VIDEO

पिछले हफ्ते आरसीबी ने पुष्टि की थी कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को उंगली की चोट के कारण शेष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन से बाहर हो गए हैं। बंगाल के एक राज्य क्रिकेटर और फ्रैंचाइजी के साथ नेट गेंदबाज आकाश दीप को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। IPL 2021, AB de Villiers, RCB, Glenn Maxwell, Mike Hesson, Kyle Jamieson, Royal Challengers Bangalore- follow hindi.insidesport.in

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

आईपीएल के सीजन 14 के फिर से शुरू होने से पहले आरसीबी ने टीम में बदलाव की घोषणा की थी। टीम इस सितंबर में यूएई में एक्शन के लिए तैयार है। आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ दिया है और टीम ने माइक हेसन को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी।

श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिदु हसरंगा यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए आरसीबी का हिस्सा होंगे। उन्होंने एडम जम्पा की जगह ली है। हसरंगा हाल ही में समाप्त हुई श्रीलंका-भारत T20I सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज थे। उन्होंने 3 मैचों में 5.58 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए थे।

एक अन्य श्रीलंकाई दुष्मंथा चमीरा ने बंगलौर की टीम में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने तेज गेंदबाज ने डेनियल सैम्स की जगह ली। टिम डेविड ने शेष सीजन के लिए आरसीबी में फिन एलन की जगह ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। IPL 2021, AB de Villiers, RCB, Glenn Maxwell, Mike Hesson, Kyle Jamieson, Royal Challengers Bangalore- follow hindi.insidesport.in

 

Editors pick