Cricket
Salim Durani Died: दिग्गज क्रिकेट सलीम दुर्रानी ने दुनिया को कहा अलविदा, अफगानिस्तान से था गहरा रिश्ता

Salim Durani Died: दिग्गज क्रिकेट सलीम दुर्रानी ने दुनिया को कहा अलविदा, अफगानिस्तान से था गहरा रिश्ता

Salim Durani: दिग्गज क्रिकेट सलीम दुर्रानी ने दुनिया को कहा अलविदा, अफगानिस्तान से था गहरा रिश्ता
Salim Durani Died: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए रविवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई है। दरअसल, टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी (Salim Durani) ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, उन्होंने अपनी आखिरी सांस गुजरात के जामनगर में ली […]

Salim Durani Died: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए रविवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई है। दरअसल, टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी (Salim Durani) ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, उन्होंने अपनी आखिरी सांस गुजरात के जामनगर में ली जहां वो कैंसर से लड़ रहे थे। वहीं सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान (Afghanistan) में हुआ था जबकि उन्होंने कई सालों तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। साथ ही उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया इनमें से अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) भी शामिल है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।

सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए अपना टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। ये उनका डेब्यू मैच था और उन्होंने भारत के लिए लगभग 13 साल तक क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 1202 रन 25.04 की औसत से बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक भी बने। वहीं वो ऐसे बल्लेबाज थे जो फैंस की मांग पर छक्का लगाते थे। इसके अलावा उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर खूब नाम कमाया। दुर्रानी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 75 विकेट झटके हैं। वो एख लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज थे। वहीं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 6 फरवरी 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। कमाल की बात ये थी कि उन्होंने अपना डेब्यू मैच और आखिरी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला।

गौरतलब है कि, सलीम दुर्रानी अपने शानदार लुक्स के लिए भी जाने जाते थे। उनके फैंस उनके लुक पर दिल कुर्बान करते थे। इसी के चलते उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म में भी काम किया, उस समय उस फिल्म में दुर्रानी के साथ स्टार एक्ट्रेस परवीन बॉबी थीं। इसके अलावा सलीम को 2011 में बीसीसीआई की तरफ से सीके नायुडु लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

वहीं सलीम दुर्रानी के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick