Cricket
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में Hard quarantine का कर रहे हैं पालन

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में Hard quarantine का कर रहे हैं पालन

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में Hard quarantine का कर रहे हैं पालन
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में Hard quarantine का कर रहे हैं पालन- भारतीय पुरुष टीम और महिला टीमों के इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले मुंबई में आठ दिन कठिन Quarantine शुरू  कर दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवि शास्त्री, मिताली राज और रवींद्र जडेजा ने सोमवार को […]

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में Hard quarantine का कर रहे हैं पालन- भारतीय पुरुष टीम और महिला टीमों के इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले मुंबई में आठ दिन कठिन Quarantine शुरू  कर दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवि शास्त्री, मिताली राज और रवींद्र जडेजा ने सोमवार को अपना होटल क्वारंटाइन शुरू किया। क्रिकेटर्स मुंबई में एकत्र हुए हैं यहीं से वे अगले महीने इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। पूरी टीम को दो समूहों में विभाजित किया गया है, जहां 24 मई को बायो-बबल में प्रवेश करने वाले मुंबई के खिलाड़ियों को 19 मई को प्रवेश करने वालों के साथ घुलने-मिलने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- सागर राणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, चोट के नीले निशान, ब्लंट ऑब्जेक्ट से हुई मौत

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के हवाले से कहा, “रिद्धिमान साहा और प्रसिद्ध कृष्णा दो दिन पहले COVID-19 से पूरी तरह से ठीक होने के बाद बायो बबल में शामिल हो गए। विराट, रोहित और कोच शास्त्री जो मुंबई में थे। अब बायो बबल में शामिल हुए हैं।” खिलाड़ियों के परिवारों को अनुमति देने के लिए अभी मंजूरी का इंतजार है लेकिन बीसीसीआई को उम्मीद है कि यह जल्द ही हो जाएगा।

सूत्र ने कहा, “हम अपने खिलाड़ियों को तीन महीने तक अपने परिवार से दूर नहीं रख सकते और वह भी एक बायो बबल में। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए कभी भी अच्छा नहीं होता है।”

भारतीय क्रिकेट टीम को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपिनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। टीम को कम से कम 3 महीने इंग्लैंड में रहना है।

Editors pick