30 साल पुरानी है अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की दोस्ती, बचपन की फोटो हुई वायरल
30 साल पुरानी है अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की दोस्ती, बचपन की फोटो हुई वायरल: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा…

30 साल पुरानी है अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की दोस्ती, बचपन की फोटो हुई वायरल: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (साक्षी रावत) बचपन की दोस्त है, जी हां और उन दोनों की बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा आज भारत के मशहूर क्रिकेटर्स की पत्नियां है, और दोनों के बीच गहरी दोस्ती की जानकारी भी सबको है. लेकिन अधिकतर लोग सोचते होंगे कि क्रिकेटर्स के साथ शादी के बाद ही दोनों एक दूसरे से मिली होंगी, लेकिन ऐसा है नहीं. दरअसल 1994 में साक्षी धोनी (उस समय साक्षी रावत) और अनुष्का शर्मा असम के एक स्कूल में साथ में पढाई करते थे, दोनों तब भी साथ रहते थे और दोस्त थे.
असम में साथ पढ़ते थे अनुष्का और साक्षी
दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में थे, और यह उस दौरान की बात है जब उनकी पोस्टिंग असम में हुई. अनुष्का शर्मा का दाखिला समय असम के St Mary’s School में हुआ, जहां साक्षी रावत पहले से पढ़ती थी. दोनों की मुलाकात उस समय हुई, ऐसी बात भी सामने आती है कि उस समय दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बनी.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में दर्शकों के बीच खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, इंग्लैंड में बदले इस नियम से फैंस खुश
अपनी अपनी पढाई पूरी करने के बाद अनुष्का शर्मा जहां सिनेमा जगत में आ गई, वहीं साक्षी रावत ने होटल मैनेजमेंट फील्ड में जाने का फैसला लिया. जैसा कि एमएस धोनी मूवी में दर्शाया गया है कि होटल में कार्य करते हुए ही साक्षी धोनी की मुलाकात एमएस धोनी से हुई थी, उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ. वहीं विराट कोहली के साथ शादी से पहले अनुष्का शर्मा ने अपनी पहचान बना ली थी. वह बॉलीवुड जगत में मशहूर अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है.
साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा
साक्षी धोनी पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ रांची स्थित फार्म हाउस में रहती है, वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में रहते हैं. एमएस धोनी और साक्षी का नया घर मुंबई में ही तैयार हो रहा है, और उम्मीद लगाई जाती है कि घर तैयार होने के बाद एमएस धोनी और साक्षी अपने परिवार संग वहीं जाकर रहेंगे.