Indian Cricketers Love Story: बॉलीवुड फिल्म जैसी है इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स की Love Story, एक ने तो 62 साल में रचाई शादी-Check OUT
Indian Cricketers Love Story: क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में अक्सर खिलाड़ियों की लव स्टोरी सामने आती रहती है। आज के दौर में…

Indian Cricketers Love Story: क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में अक्सर खिलाड़ियों की लव स्टोरी सामने आती रहती है। आज के दौर में क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी लव स्टोरी (Cricket Love Story) का खुलासा करते रहते हैं। जिसकी वजह से वह अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) की मुलाकात पहली बार टीवी के एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। विराट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो अनुष्का से मिले थे तब उन्होंने उनकी हाइट को लेकर एक कमेंट पास कर दिया था। अनुष्का हाइट में कोहली से थोड़ी लंबी है। हालांकि उस समय अनुष्का ने कुछ भी नहीं कहा लेकिन बातचीत के दौरान उन्होनें कहा कि एक प्रोफेशनल इंसान होते हुए इन सब चीजों को इग्नोर करना चाहिए। अनुष्का की यही बात विराट को इतनी अच्छी लगी कि उन्होनें एक्ट्रेस के साथ टच में रहना शुरू कर दिया था। उसके बाद साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे सा शादी रचा ली थी।
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
समय के भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी ही मैनेजर रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से प्यार कर बैठे थे। हालांकि रितिका काफी लंबे समय से रोहित के साथ थी। तभी रोहित ने मान लिया था कि रितिका ही वो महिला है जिसके साथ वो अपनी सारी लाइफ गुजार सकते हैं। इस लिए रोहित-रितिका को अपने बचपन वाले ग्राउंड पर ले गए जहां वो प्रेक्टिस करते थे और उन्होने रितिका को प्रपोज किया और रितिकी सजदेह ने हां कर दिया था। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जब क्रिकेट की शुरूआत किया और अपना नाम को बुलंदियों पर ले जा रहे थे तभी साल 2007 में धोना ताज होटल में रूके थे। वहीं साक्षी (Sakshi) भी एक एचआर की इंटरशिप कर रही थी। वहीं होटल के मैनेजर ने साक्षी और धोनी को मिलाया था। उसके बाद से ही दोनों काफी टच में रहने लगा थे। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था। आज धोनी और साक्षी की एक बेटी भी हैं।
Indian Cricketers Love Story: बॉलीवुड फिल्म जैसी है इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स की Love Story, एक ने तो 62 साल में रचाई शादी-Check OUT
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टोनकोविक
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पहली बार नताशा स्टोनकोविक से एक पार्टी में मिले थे। उसके बाद नताशा को हार्दिक का स्वाभाव काफी पंसद आया था। उसके बाद से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि इसकी भनक किसी को भी नहीं पड़ी थी। जब हार्दिक ने नताशा को अपनी भाभी पंखूड़ी से मिलाया था तब जाकर दोनों की सागाई की खबर सबके सामने आई थी। आज ये कपल एक शादीशुदा खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और ये दोनों स्टार्स आज माता-पिता भी बन चुके हैं।
अरूण लाल और बुलबुल साहा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अरूण लाल (Arun Lal) ने अपनी दूसरी शादी 66 साल की उम्र में की हैं। बुलबुल साहा (Bulbul Saha) और अरूण लाल एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। उसके बाद अरूण ने इसी साल 2 मई 2022 को बुलबुल साहा से शादी रचाई हैं। अरूण ने इससे पहले रानी से शादी रचाई थी और रानी ने ही इन्हें दूसरी शादी की इजाजत भी दी है। अरूण लाल की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं।