India vs Pakistan Live: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कोहली ने किया ट्वीट, बताया- हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर नर्वस हैं या नहीं
India vs Pakistan Live, Virat Kohli, Kohli on IND vs PAK, Team India, T20 world cup: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार…

India vs Pakistan Live, Virat Kohli, Kohli on IND vs PAK, Team India, T20 world cup: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले नर्वस हैं या नहीं? कोहली के रिएक्शन को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि कप्तान कोहली इस रोमांचक मैच को लेकर नर्वस नजर नहीं आ रहे हैं। भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को दुबई में करेगा।
अपने कपड़ों के ब्रांड WROGN का प्रचार करते हुए विराट कोहली ने गुरुवार को एक मजेदार पोस्ट ट्वीट किया जिसमें लिखा गया, ” People: रविवार को बड़ा मैच है। आप नर्वस होंगे, राइट?
Me: WROGN!
People: Big match on Sunday. You’re nervous, right?
Me: pic.twitter.com/HXDWeKrYFR
— Virat Kohli (@imVkohli) October 21, 2021
इस पोस्ट में कोहली का जवाब साफ है नहीं।
अगर विराट कोहली कहते हैं कि यह मानना गलत है कि वह नर्वस हैं, तो वह सही हो सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए छह टी20 मैचों में 84.67 की औसत से 254 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वनडे मैचों में, विराट कोहली ने 13 मैचों में दो शतक और इतने ही अर्धशतकों सहित 536 रन बनाया है। इसलिए, यह कहना एकदम सही होगा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं।
क्या भारत-पाकिस्तान स्पेशल गेम हैं?
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार कहा था कि वो भारत-पाकिस्तान मैच को दूसरे मैचों की तरह ही देखते हैं।
कोहली ने YouTube पर क्रिकबज द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ”मैंने हमेशा इस खेल को क्रिकेट के एक और गेम के रूप में देखा है। मुझे पता है कि टिकटों की बिक्री और टिकटों की मांगों के साथ इस खेल के आसपास बहुत अधिक प्रचार बनाया गया है और अभी उन टिकटों का प्राइस काफी अधिक है, इसलिए केवल मैं ही जानता हूं और यह एकमात्र बदलाव है जो मुझे किसी अन्य गेम से अलग देखने को मिलता है।”
India vs Pakistan LIVE: Head-to-Head in ICC tournaments
Tournament | Matches played | India won | Pakistan won | Draw/Tie/No result |
World Cup | 7 | 7 | 0 | 0 |
T20 World Cup | 5 | 4 | 0 | 1 |
Champions Trophy | 5 | 2 | 3 | 0 |
Total | 17 | 13 | 3 | 1 |