Cricket
India U-19 World Cup: क्या यश धुल पांचवीं बार देश को जिता पाएंगे अंडर-19 का खिताब, पढ़ें चार विजेता कप्तानों के बारे में

India U-19 World Cup: क्या यश धुल पांचवीं बार देश को जिता पाएंगे अंडर-19 का खिताब, पढ़ें चार विजेता कप्तानों के बारे में

India U-19 World Cup:क्या Yash Dhul पांचवीं बार देश को जिता पाएंगे अंडर-19 का खिताब, Mohammad Kaif Virat Kohli Unmukt Chand Prithvi Shaw
Yash Dhul, Mohammad Kaif, Virat Kohli, Unmukt Chand: अंडर-19 विश्वकप (India U-19 World Cup) का आगाज हो चुका है। आज यानी 15 जनवरी को भारत अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस बार भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम ने चार बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब […]

Yash Dhul, Mohammad Kaif, Virat Kohli, Unmukt Chand: अंडर-19 विश्वकप (India U-19 World Cup) का आगाज हो चुका है। आज यानी 15 जनवरी को भारत अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस बार भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम ने चार बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में कप्तान यश धुल पर अपनी टीम को पांचवीं बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब जिताने की जिम्मेदार होगी। आइए जानते हैं इससे पहले तक किन- किन कप्तानों ने अंडर-19 का खिताब जीता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif)
पूर्व बल्लेबाज और शानदार फील्डर मोहम्मद कैफ ने अपनी कप्तानी में साल 2000 में भारतीय टीम को अंडर-19 का खिताब जिताया था। कैफ की कप्तान में भारतीय टीम पहली बार अंडर- 19 विश्वकप जीतने में सफल रही थी। 2000 में फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 178 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 40.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

इसके बाद साल 2002 में कैफ भारत के लिए खेलते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। क्योंकि मोहम्मद कैफ की उसी पारी ने भारत को नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जिताया था। इसी मैच में उस समय भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का जर्सी उतारने वाला किस्सा हुआ था। भारत के लिए कैफ ने 125 वन-डे मैच खेले हैं जिसमें 2753 रन बनाये हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)
वर्तमान में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी अपने देश को अंडर-19 विश्वकप का खिताब जिता चुके हैं। साल 2008 में कोहली ने भारत को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया था। 2008 अंडर-19 विश्वकप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार उन्हें 116 रन बनाने थे, जिसमे कीवी टीम सफल नहीं रही और भारत 12 रन से मैच जीत लिया।

उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand)
चंद ने तीसरी बार भारत को अंडर-19 विश्वकप का खिताब जिताया था। साल 2012 में चंद की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्वकप जीत था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में चंद ने शानदार 111 रनों की पारी खेलकर भारत को विजयी बनाया था। चंद को भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला इसलिए उन्होंने पिछले साल संन्यास लेकर अमेरिका के लिए खेलने का फैसला किया। उन्हें आईपीएल में कुछ मौके मिले लेकिन वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
भारत ने आखिरी बार साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 विश्वकप जीता था। इस टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन भी लाजवाब था। दाएं हाथ के बल्लेबाज शॉ ने 65.29 की औसत से 261 रन बनाए थे। इसके बाद शॉ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं। धवन के साथ उन्होंने कुछ यादगार पारियां खेली हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick