India tour of Zimbabwe: भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, दीपक चाहर ने भी की बल्लेबाजी: See Pics
India tour of Zimbabwe: भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे में अभ्यास शुरू कर चुकी है। भारत बनाम…

India tour of Zimbabwe: भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे में अभ्यास शुरू कर चुकी है। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM 2022 ODI) के बीच 18 अगस्त से 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण को आधिकारिक तौर पर कोच नियुक्त किया गया है, जो स्क्वॉड के पहले ग्रुप के साथ ही ज़िम्बाब्वे पहुंच गए थे। उनकी निगरानी में ही खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
Hello from Harare 👋#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/Ds9gKppjS1
— BCCI (@BCCI) August 14, 2022
India vs Zimbabwe 2022 : कप्तान लोकेश राहुल समेत कई खिलाड़ी सोमवार से शुरू करेंगे अभ्यास
केएल राहुल (KL Rahul) समेत कई खिलाड़ी ज़िम्बाब्वे में रविवार को पहले अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। दरअसल कप्तान समेत दूसरा ग्रुप रविवार को ज़िम्बाब्वे के लिए रवाना हुआ था। राहुल, ईशान किशन, आवेश खान समेत दूसरा ग्रुप सोमवार से अभ्यास शुरू करेगा।
They are here now . . . 🇮🇳 have just landed in Harare ahead of the three-match ODI series against 🇿🇼 scheduled for 18, 20 and 22 August at Harare Sports Club #WelcomeIndia | #ZIMvIND | #VisitZimbabwe pic.twitter.com/lViHCYPSPL
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 13, 2022
View this post on Instagram
IND vs ZIM ODI : दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, सुहुमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
जिम्बाब्वे टीम: बर्ल रयान, चकबवा रेजिस (कप्तान), चिवांगा तनाका, इवांस ब्रैडली, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, कैतानो ताकुदज़वानाशे, मदांडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमनी तदिवानाशे, मसारा जॉन, मुन्योंगा टोनी, नगारवा रिचर्ड, न्याउची विक्टर, रज़ाउची विक्टर, सिकंदर, शुंबा मिल्टन, तिरिपानो डोनाल्ड।