India tour of Sri Lanka: श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका, कुसल परेरा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर- श्रीलंका टीम को भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुसल परेरा और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भारत के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 18 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों खिलाड़ियों के ना होने से श्रीलंका की टीम और कमजोर हो गई है।
India tour of Sri Lanka: डेलीएफटी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ‘परेरा को इंग्लैंड में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी और टीम में अच्छे रिप्लेसमेंट ना होने के कारण वो लगातार खेलते रहे।’ बुधवार को आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र में भी कुसल परेरा चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। मेडिकल स्टाफ द्वारा परेरा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- India Tour of England: BCCI ने किया कंफर्म, Team India के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टीम के प्लेयर्स को दिया ये आदेश
श्रीलंकाई मीडिया में पहले की रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने पहले ही भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए नए कप्तान दासुन शनाका की नियुक्ति की घोषणा कर दी थी। मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुए सीरीज में टीम के शर्मनाक हार के बाद ये फैसला लिया गया और परेरा की जगह ऑलराउंडर दासुन शनाका को श्रीलंका टीम का नया कप्तान बनाया गया।
श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय और टी20 सीरीज के मैचों में थोड़ा बदलाव भी किया है। श्रीलंका टीम में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज को 18 जुलाई से शुरू किया जाएगा। अब दोनों टीमें पहला मैच 18 जुलाई को खेलेगी।
#SLvIND pic.twitter.com/LQSJT5tDmM
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) July 12, 2021
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – ODI series: Timing 3 PM | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 18th July | 1st ODI | Colombo |
2 | 20th July | 2nd ODI | Colombo |
3 | 23rd July | 3rd ODI | Colombo |
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – T20I series: Timing 8 PM | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 25th July | 1st T20I | Colombo |
2 | 27th July | 2nd T20I | Colombo |
3 | 29th July | 3rd T20I | Colombo |