Cricket
India Tour of England: शुभमन गिल वापस आएंगे भारत, पृथ्वी शॉ लेंगे उनकी जगह!

India Tour of England: शुभमन गिल वापस आएंगे भारत, पृथ्वी शॉ लेंगे उनकी जगह!

India Tour of England: शुभमन गिल वापस आएंगे भारत, उनकी जगह लेंगे पृथ्वी शॉ!
India Tour of England: शुभमन गिल वापस आएंगे भारत, उनकी जगह लेंगे पृथ्वी शॉ!- टीम इंडिया के टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड दौरे पर बड़ा फैसला लिया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के बाएं पिंडली में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण उनकी जगह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ले सकते हैं। जैसा कि चोट के […]

India Tour of England: शुभमन गिल वापस आएंगे भारत, उनकी जगह लेंगे पृथ्वी शॉ!- टीम इंडिया के टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड दौरे पर बड़ा फैसला लिया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के बाएं पिंडली में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण उनकी जगह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ले सकते हैं। जैसा कि चोट के कारण उन्हें कम से कम छह से आठ सप्ताह तक  क्रिकेट से दूर रहना होगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को एक सलामी बल्लेबाज की आवश्यकता थी और पृथ्वी शॉ अचानक उनकी योजनाओं में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड में रवि शास्त्री की कोचिंग वाली टीम जल्द से जल्द शॉ को SOS भेजकर टीम के साथ जोड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- India Tour of Sri Lanka: शिखर धवन की टीम इंडिया का नया प्यार, पूल में जमकर की मस्ती

हालांकि, TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम प्रबंधन इतनी लंबी श्रृंखला में सिर्फ दो सलामी बल्लेबाजों के साथ जाने के लिए तैयार नहींं हैं और वो चाहते हैं कि पृथ्वी शॉ को अनिवार्य क्वारंटाइन प्रोटोकॉल में लाया जाए और 4 अगस्त को पहले टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया जाए। हालांकि, चयनकर्ता जो प्रशासनिक कार्यों के लिए मुंबई में हैं। अभी तक पृथ्वी शॉ के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

“यहां एक सलामी बल्लेबाज अभी पूर्ण रूप से है और श्रीलंका में खेलेगा और वो शानदार फॉर्म में भी है। वह इंग्लैंड जा सकता है, लेकिन पांच दिन हो गए हैं और चयनकर्ताओं ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है, ”सूत्रों ने TOI को बताया।

हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन टीम में हैं, लेकिन मैचों की कमी के कारण उन्हें टीम प्रबंधन का विश्वास हासिल करना बाकी है। वह आखिरी बार मार्च में विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे और उनका आखिरी रेड-बॉल क्रिकेट फरवरी 2020 में आया था, जहां उन्होंने उतने रन नहीं बनाए थे। यह 2018-19 सीजन था जहां वह चमके थे। इसके अलावा, आईपीएल में नहीं खेलने के कारण भी उनको ज्यादा तरहीज नहीं दी जा रही है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव की भी कमी है। वहीं, पृथ्वी शॉ इन सब चीजों में उनसे आगे हैं। शॉ इस समय शानदार फ्रॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल और विजय हजारे ट्रॉफी में खुद को साबित किया था।

 

Editors pick