Cricket
IND W vs PAK W: विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत कल, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND W vs PAK W: विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत कल, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND W vs PAK W: विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत कल, देखें IND W vs PAK W Playing xi ICC Women’s World Cup IND vs PAK womens
IND W vs PAK W, IND W vs PAK W Playing xi, IND vs PAK womens: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 (ICC Women’s World Cup) का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) के बीच 6 मार्च, रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के Bay Oval, Mount Maunganui मैदान पर खेला जाएगा। यह […]

IND W vs PAK W, IND W vs PAK W Playing xi, IND vs PAK womens: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 (ICC Women’s World Cup) का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) के बीच 6 मार्च, रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के Bay Oval, Mount Maunganui मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। बतौर कप्तान मिताली राज के सामने बिस्माह मारूफ होंगी। महिल विश्वकप की पल-पल की अपडेट के लिए आप  hindi.insidesport.in पर विजिट कर सकते हैं।

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
IND W vs PAK W, IND vs PAK womens: महिला विश्वकप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर ही टेलीकास्ट हो रहे हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला हाई वोल्टेज मुकाबला भी स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होगा।

कब शुरू होगा मुकाबला
भारतीय समयानुसार 6 मार्च, दिन रविवार सुबह 6:30 बजे यह मुकाबला शुरू होगा।

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
महिला विश्वकप की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत का पलड़ा भारी
IND W vs PAK W: आईसीसी महिला विश्वकप में भिड़ने से पहले भारत और पाकिस्तान अब तक 10 बार वनडे में आमने सामने हो चुके हैं। हर बार भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया है। इन 10 वनडे में से 3 मुकाबले विश्वकप की पिच पर खेले गए हैं। पिछले 10 में से 9 वनडे में भारत ने जीत मिताली राज की कप्तानी में ही दर्ज की वहीं 1 वनडे झूलन गोस्वामी की कप्तानी में भारत ने जीता है।

ICC महिला विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान आमने-सामने की स्थिति क्या है?

  • भारत – 2
  • पाकिस्तान – 0

महिला विश्वकप में IND W बनाम PAK W मैचों में एक टीम द्वारा सर्वाधिक योग क्या है?
2017 में भारत 169/9 बनाम पाकिस्तान

महिला विश्वकप में IND W बनाम PAK W मैचों में एक टीम द्वारा सबसे कम योग क्या है?
2009 में पाकिस्तान 57/10

महिला विश्व कप में IND W बनाम PAK W में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े क्या हैं?
2017 में एकता बिष्ट- 5/18

ICC महिला विश्व कप में IND W बनाम PAK W मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर क्या है?
2017 में पूनम राउत- 47

ICC Women’s World Cup, IND VS PAK : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग xi
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग xi: नाहिदा खान, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली, आलिया रियाज, डायना बेग, निदा डार, अनम अमीन, ऐमन अनवर।

भारत की संभावित प्लेइंग xi: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।

भारतीय महिला क्रिकेट का स्क्वॉड: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव
स्टैंडबाय प्लेयर्स: एस. मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick