Cricket
IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड दौरे पर दिखा महिला क्रिकेट टीम का जलवा, हासिल की ये तीन उपलब्धियां

IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड दौरे पर दिखा महिला क्रिकेट टीम का जलवा, हासिल की ये तीन उपलब्धियां

IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड दौरे पर दिखा महिला क्रिकेट टीम का जलवा, हासिल की ये तीन उपलब्धियां
IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड दौरे पर दिखा महिला क्रिकेट टीम का जलवा, हासिल की ये तीन उपलब्धियां – इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट ने कमाल का प्रदर्शन किया। इनके प्रदर्शन ने न सिर्फ भारतीय मीडिया, बल्कि ब्रिटिश मीडिया का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इसके साथ ही मिताली राज (Mithali Raj), शेफाली […]

IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड दौरे पर दिखा महिला क्रिकेट टीम का जलवा, हासिल की ये तीन उपलब्धियां – इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट ने कमाल का प्रदर्शन किया। इनके प्रदर्शन ने न सिर्फ भारतीय मीडिया, बल्कि ब्रिटिश मीडिया का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इसके साथ ही मिताली राज (Mithali Raj), शेफाली वर्मा (Shefali Verma) और हरलीन देओल (Harleen Deol) ने तीन बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की।

शेफाली वर्मा (Shefali Verma) ने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड (IND-W vs ENG-W) के खिलाफ खेला। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। पहली पारी में शेफाली ने 96 रन बनाए, जो महिला क्रिकेट के किसी भी नए खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला स्कोर था। इसके बाद दूसरी पारी में शेफाली ने 63 रन बनाए। इस स्कोर के साथ शेफाली अपने पहले टेस्ट मैच में जुड़वा अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई। उन्होंने अपनी इस अद्भुत पारी से दिखा दिया कि अच्छे खिलाड़ी के लिए फॉर्मेट कोई मायने नहीं रखता है।

ये भी पढ़ें – भारतीय ओलंपिक संघ को Tokyo 2020 के लिए मिला नया मेडिटेशन पार्टनर, पुलेला गोपीचंद से है संबंधित

हरलीन देओल (Harleen Deol) ने पहले टी-20 के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा कि देखने वालों के होश उड़ गए। यह नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला जब एमी एलेन जोन्स ने लॉन्ग ऑफ की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। एमी के शॉट मारते ही हरलीन ने हवा में जोर से उछाल मारा और बॉल को सीधे अपने हाथों में जकड़ लिया। लेकिन इस दौरान हरलीन को लगा कि अब वो बॉन्ड्री के पार चली जाएंगी। इस परिस्थिति में उन्होंने गेंद को फील्ड के अंदर फेका और फिर से एक कमाल का डाइव लगाया। एक बार फिर उन्होंने बॉल को अपने हाथों में जकड़ा और एमी जोन्स आउट हो गई। हालांकि इस शानदार कैच के बावजूद इंडिया 18 रनों से हार गई।

ये भी पढ़ें – EURO में हार के बाद न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, CRICKET WORLD CUP 2019 को लेकर कसा तंज

मिताली राज (Mithali Raj) ने भी इंग्लैंड की सीरीज के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह अतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में एक बार फिर टॉप स्कोरर बन गई हैं। इससे पहले 2018 में उन्हें टॉप स्कोरर बनने का सम्मान प्राप्त हुआ था।

Editors pick