Athletics
CWG 2022 Cricket: भारत-इंग्लैंड के बीच होगा सेमीफाइनल का धांसू मुकाबला, यहां जानें शेड्यूल: Follow IND-W vs ENG-W LIVE

CWG 2022 Cricket: भारत-इंग्लैंड के बीच होगा सेमीफाइनल का धांसू मुकाबला, यहां जानें शेड्यूल: Follow IND-W vs ENG-W LIVE

CWG 2022 Cricket: भारत-इंग्लैंड के बीच होगा सेमीफाइनल का धांसू मुकाबला, यहां जानें शेड्यूल: Follow IND-W vs ENG-W LIVE
CWG 2022 Cricket: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में क्रिकेट अब अपने सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इसके लिए चार टीमें तय हो चुकी है, ये टीमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (NewZealand) हैं। वहीं ये सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप के टॉप-2 में रहीं है, भारतीय टीम (Team India) ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी […]

CWG 2022 Cricket: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में क्रिकेट अब अपने सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इसके लिए चार टीमें तय हो चुकी है, ये टीमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (NewZealand) हैं। वहीं ये सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप के टॉप-2 में रहीं है, भारतीय टीम (Team India) ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब हरमनप्रीत (HarmanPreet Kaur) की अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड से मुकाबला करेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बता दें कि, टीम इंडिया अपने ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रही थीं। जबकि इंग्लैंड ने अपने ग्रुप-बी में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया है। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के क्रिकेट इवेंट में चार टीमों के बीच दो सेमीफाइनल होने हैं, इसलिए ये दोनों मुकाबले 6 अगस्त को खेले जाएंगे। इसके साथ ही इसके ठीक एक दिन बाद यानी 7 अगस्त को गोल्ड और ब्रॉन्ज के लिए भिड़ंत होगी।

यह भी पढ़ें: CWG 2022 Cricket LIVE: शनिवार को होगी भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत, यहां जाने समय से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की जानकारी

CWG 2022 Cricket: भारत-इंग्लैंड के बीच होगा धांसू मुकाबला
CWG 2022 Cricket: भारत-इंग्लैंड के बीच होगा धांसू मुकाबला

CWG 2022 Cricket: सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

6 अगस्त
पहला सेमीफाइनल- AUS vs NZ, दोपहर 3.30 बजे
दूसरा सेमीफाइनल- IND vs ENG, रात 10.30 बजे

7 अगस्त
ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला- दोपहर 2:30 बजे
गोल्ड मेडल मुकाबला- रात 9:30 बजे

गौरतलब है कि, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने ग्रुप में तीन मुकाबले खेले जिसमें से दो मे जीत तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से मात मिली थी, जबकि पाकिस्तान को 8 विकेट सेहराया था। वहीं इसके बाद बारबाडोस की टीम को 100 रनों के अंतर से पटखनी दी थी। इसलिए प्वाइंट्स टेबल में भारत दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick