Cricket
IND vs WI 2nd odi: छक्कों के मामले में इस आंकड़े को छूने के करीब Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IND vs WI 2nd odi: छक्कों के मामले में इस आंकड़े को छूने के करीब Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IND vs WI 2nd odi: पांच छक्के दूर, Rohit Sharma बन जाएंगे पहले भारतीय
IND vs WI 2nd odi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा वनडे (India vs West Indies) मैच खेला जाएगा। बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे, और इसके साथ उनकी निगाहें एक अन्य रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) पर भी होगी। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट […]

IND vs WI 2nd odi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा वनडे (India vs West Indies) मैच खेला जाएगा। बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे, और इसके साथ उनकी निगाहें एक अन्य रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) पर भी होगी। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज (Most Sixes in ODI By Indian Player) हैं, अब वह इस रिकॉर्ड में 250 का आंकड़ा छूने के करीब हैं।

IND vs WI 2nd odi: दूसरे वनडे को जीतकर में अजेय बढ़त चाहेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के फुल टाइम कप्तान बने हैं, उसके बाद ये पहली एकदिवसीय सीरीज है। हालांकि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम ने वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन रोहित उस सीरीज में चोटिल होने के चलते बाहर थे। कल बुधवार को दूसरे वनडे में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी, जबकि वेस्टइंडीज के लिए मैच करो या मरो वाला है।

यह भी देखें – नेट पर रोज गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर कही ये बात

Rohit Sharma Record- छक्कों के इस आंकड़ें को छूने के करीब रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम वनडे फॉर्मेट में 245 छक्के हैं, वह 250 के आंकड़े को छूने से 5 छक्के दूर है। वह इस आंकड़े को छूटे हैं, तो पहले भारतीय बन जाएंगे। हालांकि वह अभी भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। दुनिया में वह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं, पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (351) हैं। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल (331) और तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या (270) हैं।

Most Sixes in ODI By Indian Player- भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 प्लेयर्स 

  • रोहित शर्मा – 245*
  • एमएस धोनी – 229
  • सचिन तेंदुलकर – 195
  • सौरव गांगुली – 190
  • युवराज सिंह – 155

IND vs WI 2nd odi- दूसरा वनडे

  • तारीख – 9 फरवरी
  • समय – 1 बजे टॉस, 1:30 से मैच शुरू
  • स्टेडियम – नरेंद्र मोदी स्टेडियम

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick