Cricket
IND vs SL Test Series: श्रीलंका को हराकर भारत ने घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज, कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: श्रीलंका को हराकर भारत ने घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज, कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: श्रीलंका को हराकर भारत ने घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज, Rohit Sharma ने बनाया रिकॉर्ड IND vs SL 2nd Test IND beat SL
IND vs SL Test Series, Rohit Sharma, IND beat SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SL 2nd Test) बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया। भारत ने श्रीलंका को 228 रन से मात दी। इसके साथ ही टी20 […]

IND vs SL Test Series, Rohit Sharma, IND beat SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SL 2nd Test) बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया। भारत ने श्रीलंका को 228 रन से मात दी। इसके साथ ही टी20 के बाद भारत ने टेस्ट में भी श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रन ही बना सकी। वहीं भारत ने दूसरी पारी 303 रन पर घोषित कर दी। श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन चाहिए थे, लेकिन मेहमान टीम 208 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

घरेलू मैदान पर भारत ने लगातार जीतीं 15 टेस्ट सीरीज
IND vs SL Test Series, IND vs SL 2nd Test, IND beat SL: भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती है। टीम इंडिया पिछली बार घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उसके बाद से अब तक भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में हारी नहीं है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। टीम ने ये कारनामा दो बार किया है।

  • ऑस्ट्रेलिया- भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013
  • वेस्टइंडीज- भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013
  • साउथ अफ्रीका- भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015
  • न्यूजीलैंड- भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016
  • इंग्लैंड- भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016
  • बांग्लादेश- भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
  • ऑस्ट्रेलिया- भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
  • श्रीलंका- भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017
  • अफगानिस्तान- भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018
  • वेस्टइंडीज- भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018
  • साउथ अफ्रीका- भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019
  • बांग्लादेश- भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019
  • इंग्लैंड- भारत ने 3-1 (4) से जीती सीरीज, 2020-2021
  • न्यूजीलैंड- भारत ने 1-0 (2) से जीती सीरीज, 2021
  • श्रीलंका- भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, 2022

श्रीलंका का तीसरी बार क्लीन स्वीप किया
IND vs SL Test Series, IND vs SL, Rohit Sharma: भारत ने टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को तीसरी बार क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले इंडिया ने 1993-94 और 2017 में श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

रोहित ने भी बनाया यह रिकॉर्ड
IND vs SL Test Series: श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हिटमैन जब से टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान बने हैं, तब से उन्होंने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज, वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 सीरीज और श्रीलंका को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अब उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहली टेस्ट सीरीज में भी विपक्षी टीम का क्लीन स्वीप किया है। वह रेगुलर कप्तान बनने के बाद से तीनों फॉर्मेट मिलाकर पांच सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप कर चुके हैं।

यह खास रिकॉर्ड अपने नाम करेगी
भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के साथ ही एक खास रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है। अपने पूरे क्रिकेट इतिहास में भारत ने पहली बार लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप की हैं। भारत के पूरे क्रिकेट इतिहास में कभी भी किसी भी भारतीय टीम ने सभी फॉर्मेट में लगातार दो सीरीज को क्लीन स्वीप नहीं की थीं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick