Cricket
IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने ठोका T20I में तीसरा शतक, रोहित शर्मा की बराबरी करने से बस एक शतक दूर: Watch Video

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने ठोका T20I में तीसरा शतक, रोहित शर्मा की बराबरी करने से बस एक शतक दूर: Watch Video

IND vs SL: Suryakumar Yadav Century-भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टी20 (IND vs SL 3rd T20) में ताबड़तोड़ शतक ठोका। सूर्यकुमार यादव के टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का ये तीसरा शतक (Surya Century in T20I) है। सूर्या ने […]

IND vs SL: Suryakumar Yadav Century-भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टी20 (IND vs SL 3rd T20) में ताबड़तोड़ शतक ठोका। सूर्यकुमार यादव के टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का ये तीसरा शतक (Surya Century in T20I) है। सूर्या ने राजकोट के मैदान पर 51 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम श्रीलंका के सामने 228 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब रही। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

43वीं पारी में आया तीसरा शतक

आपको बता दें कि टी20 अंतराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम चार टी20 अंतराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। वहीं सूर्या उनकी बराबरी करने से बस एक कदम दूर हैं। सुर्याकुमार का यह तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक 43वीं पारी में आया है।

भारत के लिए चौथा सर्वाधिक स्कोर
आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का 112 रनों का यह स्कोर भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में ख़ास बात है कि तीसरा और पांचवा बेस्ट स्कोर भी उन्हीं का है। 117 रनों की पारी उन्होंने 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, वहीं 111 रन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं जिन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-

  • 122*(61) विराट vs अफगानिस्तान, दुबई 2022
  • 118(43) रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदोर 2017
  • 117(55) सूर्यकुमार यादव vs इंग्लैंड, नॉटिंघम 2022
  • 112* (51)सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका, राजकोट 2023
  • 111*(51) सूर्यकुमार यादव vs न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई 2022

इसके अलावा सुरेश रैना, दीपक हुड्डा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में शतक जमाए हैं। सूर्यकुमार यादव दो से ज्यादा बार ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick