Cricket
IND vs SL: राहुल त्रिपाठी ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ इस एलीट क्लब में जगह बनाई-Check OUT

IND vs SL: राहुल त्रिपाठी ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ इस एलीट क्लब में जगह बनाई-Check OUT

IND vs SL: राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने टी20 करियर की शरुआत श्रीलंका (IND vs SL 2nd T20) के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से हो गई है। राहुल त्रिपाठी टी20 में डेब्यू के साथ ही सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह टी20 […]

IND vs SL: राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने टी20 करियर की शरुआत श्रीलंका (IND vs SL 2nd T20) के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से हो गई है। राहुल त्रिपाठी टी20 में डेब्यू के साथ ही सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह टी20 अंतराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा एक और तरीके से राहुल त्रिपाठी का ये डेब्यू (Rahul Tripathi Debut) याद रखा जाएगा। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

राहुल त्रिपाठी कि टी20 अंतराष्ट्रीय में डेब्यू करते समय उम्र 31 साल है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 33 साल की उम्र में अपना डेब्यू मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। राहुल द्रविड़ ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 38 साल की उम्र में की थी।


राहुल त्रिपाठी का यह डेब्यू सिर्फ उम्र को लेकर ही नहीं बल्कि कई और मायने में यादगार हो गया है। राहुल त्रिपाठी भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में शिवम मावी और शुभमन गिल ने अपने T20I करियर की शुरुआत की है। शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब राहुल त्रिपाठी भी अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

राहुल त्रिपाठी भारत के लिए टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 102वें खिलाड़ी बन गए हैं। शिवम मावी दो दिन पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले 100वें खिलाड़ी बने थे। शुभमन गिल का नंबर 101वां है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick