Cricket
IND vs SL ODI: क्या भारत में शतक के सूखे को खत्म कर पाएंगे Virat Kohli?, श्रीलंका के खिलाफ के वनडे सीरीज में होगी नज़रे-Check Out

IND vs SL ODI: क्या भारत में शतक के सूखे को खत्म कर पाएंगे Virat Kohli?, श्रीलंका के खिलाफ के वनडे सीरीज में होगी नज़रे-Check Out

IND vs SL ODI: क्या भारत में शतक के सूखे को खत्म कर पाएंगे Virat Kohli?, श्रीलंका के खिलाफ के वनडे सीरीज में होगी नज़रे-Check Out
IND vs SL ODI: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) नए साल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलु सीरीज (IND vs SL ODI 2023) खेल रही है। वहीं टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को जीतना चाहती है। वहीं तीन वनडे सीरीज का पहला मैच (IND vs SL 1st ODI) आज यानी 10 जनवरी […]

IND vs SL ODI: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) नए साल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलु सीरीज (IND vs SL ODI 2023) खेल रही है। वहीं टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को जीतना चाहती है। वहीं तीन वनडे सीरीज का पहला मैच (IND vs SL 1st ODI) आज यानी 10 जनवरी को गुवाहाटी (Guwahati) में खेला जाएगा। इसी के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपनी फॉर्म में वापस लौट आए है। विराट श्रीलंका (Virat Kohli Records) के खिलाफ भारत में अपने शतक के सूखे को खत्म करना चाहेगे। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल 2022 में एशिया कप में अपने शतक के सूखे को खत्म किया था और टी20 करियर का पहला शतक भी जड़ा था। उसके बाद इसी साल बांग्लादेश की घर में वनडे में शतक जड़ा था। विराट के यह शतक करीब तीन साल बाद लगाए थे। उन्होंने आखिरी बार साल 2019 में अपने बल्ले से शतक लगाया था। हालांकि विराट ने साल 2019 से भारत में कोई भी शतक नहीं जड़ा है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ विराट भारत में शतक के सूखे को खत्म करने के लिए काफी उत्सुक होंगे।

गौरतलब है कि विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड्स है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 60 की शानदार औसत के साथ 8 शतक जड़े है। वहीं उनके वनडे क्रिकेट करियर की बात करे तो वो 57.47 की औसत से रन बनाते है और उनके नाम वनडे में 44 शतक भी है। हालांकि टीम इंडिया के पास विराट कोहली है जो मेहमान टीम के खिलाफ काफी रन बना सकते है। लेकिन रोहित एंड कंपनी श्रीलंका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी।

वहीं भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। जहां विराट कोहली भारत में करीब तीन साल बाद शतक के सूखे को खत्म करने के बारे में सोच रहे है और वहीं रोहित एंड कंपनी आगामी वनडे वर्ल्डकप 2023 के लिए अपनी टीम को मजबूत करना चाहेगे। हालांकि विराट कोहली अपनी फॉर्म में वापस लौट आए है। वहीं उनकी फॉर्म में वापस आने से टीम इंडिया को भी काफी फायदा होगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Cricket News, Sports News, Breaking Cricket Updates, India vs Sri Lanka ODI 2023) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick