Cricket
IND vs SL Day 2 Stumps: दूसरे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन; मेहमान टीम को जीत के लिए चाहिए 419 रन

IND vs SL Day 2 Stumps: दूसरे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन; मेहमान टीम को जीत के लिए चाहिए 419 रन

IND vs SL Day 2 Stumps: दूसरे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 419 रन IND vs SL Pink Ball Test Pink Ball Test
IND vs SL Day 2 Stumps: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन था। दूसरे दिन श्रीलंका ने 86/6 से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि लंकाई खिलाड़ी ज्यादा देर तक नही टिक पाए और […]

IND vs SL Day 2 Stumps: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन था। दूसरे दिन श्रीलंका ने 86/6 से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि लंकाई खिलाड़ी ज्यादा देर तक नही टिक पाए और मेहमान की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी 303 रन पर घोषित कर दी। दूसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 419 रनों की दरकार है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन

श्रीलंका की दूसरी पारी: 28/1 (7 ओवर, स्टंप तक)

0.3 ओवर- विकेट: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। लाहिरु थिरिमाने खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई।

भारत की दूसरी पारी: 303/9 d (68.5 ओवर)

  • मोहम्मद शमी- 16*

68.5 ओवर- विकेट: भारत का नौवां विकेट गिरा। अक्षर पटेल 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लसिथ एम्बुलडेनिया ने श्रीलंका को एक और सफलता दिलाई।

66.1 ओवर- विकेट: भारत का आठवां विकेट गिरा। पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लसिथ एम्बुलडेनिया ने श्रीलंका को एक और सफलता दिलाई।

65.4 ओवर- विकेट: भारत का सातवां विकेट गिरा। आर अश्विन 25 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रवीण जयविक्रमा ने श्रीलंका को एक और सफलता दिलाई।

58.5 ओवर- विकेट: भारत का छठा विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा 45 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विश्व फर्नांडो ने उनका विकेट लिया।

डिनर ब्रेक: भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन है। श्रेयस अय्यर 18 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 342 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

41.6 ओवर- विकेट: भारत का पांचवां विकेट गिरा। ऋषभ पंत 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। पंत ने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, वहीं कपिल देव ने 1982 में 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

35.4 ओवर- विकेट: भारत का चौथा विकेट गिरा। विराट कोहली 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रवीण जयविक्रमा ने उनका विकेट झटका।

33.1 ओवर- विकेट: भारत का तीसरा विकेट गिरा। हनुमा विहारी 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रवीण जयविक्रमा ने श्रीलंका को सफलता दिलाई।

30.2 ओवर- विकेट: भारत का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा 79 गेंदों पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। धनंजया डी सिल्वा ने उनका विकेट लिया।

टी ब्रेक: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। रोहित शर्मा 30 और हनुमा विहारी 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10.4 ओवर- विकेट: भारत का पहला विकेट गिरा। मयंक अग्रवाल 34 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। लसिथ एम्बुलडेनिया ने श्रीलंका को सफलता दिलाई।

पहला ओवर: अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे सुरंगा लकमल ने भारत की दूसरी पारी का पहला ओवर किया। इस ओवर में कोई भी रन नहीं बना।

Lowest totals for SL vs India

  • 82 Chandigarh 1990
  • 109 Bengaluru 2022
  • 119 Ahmedabad 1994
  • 134 Colombo PSS 2015

श्रीलंका का स्कोर: 109/10 (35.5 ओवर)

35.5 ओवर- विकेट: श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा। विश्व फर्नांडो 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने भारत को एक और सफलता दिलाई। दूसरी पारी में भारत के पास 143 रन की बढ़त है।

34.2 ओवर- विकेट: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा। निरोशन डिकवेला 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने भारत को एक और सफलता दिलाई। इसी के साथ भारत में एक टेस्ट में बुमराह के पांच विकेट भी हो गए हैं। उन्होंने विदेश में तो कई बार पांच विकेट झटके पर अपनी जमीं पर पहली बार टेस्ट में 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

33.6 ओवर- विकेट: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। सुरंगा लकमल 5 रन बनारक लौटे पवेलियन। अश्विन ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

32.2 ओवर- विकेट: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। लसिथ एम्बुलडेनिया 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को सफलता दिलाई।

पहले दिन भारत की पारी

IND vs SL Day 2 Stumps, IND vs SL Pink Ball Test: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। एक निश्चित अंतराल में विकेट गिरते रहे। ऐसे में भारतीय पारी को संभलने का मौका नहीं मिला। श्रेयस अय्यर की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने 4, कप्तान रोहित शर्मा ने 15, हनुमा विहारी ने 31, विराट कोहली ने 23, ऋषभ पंत ने 39, श्रेयस अय्यर ने 92, रवींद्र जडेजा ने 4, आर अश्विन ने 13, अक्षर पटेल ने 9 और मोहम्मद शमी 5 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3-3, धनंजया डी सिल्वा ने 2 और सुरंगा लकमल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का हाल

IND vs SL Day 2 Stumps, IND vs SL Pink Ball Test: अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 2, दिमुथ करुणारत्ने ने 4, लाहिरु थिरिमाने ने 8, एंजेलो मैथ्यूज ने 43, धनंजया डी सिल्वा ने 10 और चरिथ असलंका ने 5 रन बनाए। वहीं निरोशन डिकवेला 13 और लसिथ एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले ही क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जा रहा है?
IND vs SL दूसरा टेस्ट मैच भारत में 12 मार्च, 2022 से खेला जा रहा है।

IND vs SL टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ।

IND बनाम SL दूसरा टेस्ट मैच किस मैदान पर खेला जा रहा है?
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

दर्शक कहां देख सकते हैं IND vs SL दूसरा टेस्ट?
दर्शक भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी + हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं।

  • भारत: स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार
  • श्रीलंका: सियाथा टीवी, डायलॉग टीवी और Peo TV
  • यूएसए: विलो टीवीकनाडा: सेट मैक्स

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

  • भारत: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
  • श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick