Cricket
IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा के छक्के से टूटी दर्शक की नाक, इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ

IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा के छक्के से टूटी दर्शक की नाक, इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ

IND vs SL 2nd Test, IND vs SL: भारत और श्रीलंका (India vs Sri lanka) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 मार्च, शनिवार से एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहली पारी […]

IND vs SL 2nd Test, IND vs SL: भारत और श्रीलंका (India vs Sri lanka) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 मार्च, शनिवार से एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने छह विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। मैच के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक छक्का (Rohit Sharma’s six) दर्शक पर भारी पड़ गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

छठे ओवर में जड़ा था छक्का
IND vs SL 2nd Test: भारत की पहली पारी में रोहित शर्मा ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। भारतीय कप्तान ने यह छक्का छठे ओवर में विश्वा फर्नांडो की गेंद पर लेग साइड में लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो छक्का रोहित ने लगाया था, उससे एक फैन (गौरव विकास) की नाक टूट गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 साल का एक फैन ‘डी कॉरपोरेट बॉक्स’ में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के बाद भेजा घर
IND vs SL 2nd Test: अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि गौरव की नाक की हड्डी टूट गई है। चोट ज्यादा गहरी नहीं होने की वजह से सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। बस, टांके लगाने पड़े, इसके बाद गौरव को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं गौरव के भाई राजेश ने बताया कि अभी वो ठीक है और इलाज के बाद ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। वह फिर से मैच देखने स्टेडियम जाएगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick