Cricket
IND beat SL 2nd Test Highlights: भारत ने 238 रन से जीता दूसरा मुकाबला, टी20 के बाद टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप; घर में लगातार 15वीं सीरीज जीती

IND beat SL 2nd Test Highlights: भारत ने 238 रन से जीता दूसरा मुकाबला, टी20 के बाद टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप; घर में लगातार 15वीं सीरीज जीती

IND vs SL 2nd Test, Day 3 भारत ने 238 रन से जीता दूसरा मुकाबला, टी20 के बाद टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप IND vs SL Pink Test Ball
IND beat SL 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया। भारत ने श्रीलंका को 228 रन से मात दी। इसके साथ ही टी20 के बाद भारत ने टेस्ट में भी श्रीलंका को क्लीन स्वीप […]

IND beat SL 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया। भारत ने श्रीलंका को 228 रन से मात दी। इसके साथ ही टी20 के बाद भारत ने टेस्ट में भी श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रन ही बना सकी। वहीं भारत ने दूसरी पारी 303 रन पर घोषित कर दी। श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन चाहिए थे, लेकिन मेहमान टीम 208 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती है। शानदार बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Sri Lanka 2nd Innings: 208/10

Batsmen R B 4S 6S SR
Lahiru Thirimanne lbw b JJ Bumrah 0 3 0 0 0.00
Dimuth Karunaratne (C) b JJ Bumrah 107 174 15 0 61.49
Kusal Mendis st Rishabh Pant b Ravichandran Ashwin 54 60 8 0 90.00
Angelo Mathews b RA Jadeja 1 5 0 0 20.00
Dhananjaya de Silva c GH Vihari b Ravichandran Ashwin 4 21 0 0 19.05
Niroshan Dickwella (WK) st Rishabh Pant b Axar Patel 12 39 0 0 30.77
Charith Asalanka c Rohit Sharma b Axar Patel 5 20 1 0 25.00
Lasith Embuldeniya lbw b Ravichandran Ashwin 2 22 0 0 9.09
Suranga Lakmal b JJ Bumrah 1 4 0 0 25.00
Vishwa Fernando c M Shami b Ravichandran Ashwin 2 6 0 0 33.33
Praveen Jayawickrama Not out 0 4 0 0 0.00
Extra 20 (b 16, w 0, nb 1, lb 3)
Total 208/10 (59.3)
BOWLING O M R W ECON
Jasprit Bumrah 9 4 23 3 2.56
Mohammed Shami 6 0 26 0 4.33
Ravichandran Ashwin 19.3 3 55 4 2.82
Ravindra Jadeja 14 2 48 1 3.43
Axar Patel 11 1 37 2 3.36
Fall Of Wickets FOW Over
L Thirimanne 1-0 0.3
K Mendis 2-97 19.4
A Mathews 3-98 20.4
D de Silva 4-105 27.5
N Dickwella 5-160 41.6
C Asalanka 6-180 49.5
D Karunaratne 7-204 56.5
L Embuldeniya 8-206 57.3
S Lakmal 9-208 58.2
MVT Fernando 10-208 59.3

श्रीलंका का स्कोर: 208/ (59.3 ओवर)

59.3 ओवर- विकेट: श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा। विश्व फर्नांडो 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने दूसरी पारी में चौथा विकेट झटका।

58.2 ओवर- विकेट: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा। सुरंगा लकमल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

57.3 ओवर- विकेट: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। लसिथ एम्बुलडेनिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

56.5 ओवर- विकेट: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 174 गेंदों पर 107 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 15 चौके जड़े। उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

49.5 ओवर- विकेट: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। चरिथ असलंका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

41.6 ओवर- विकेट: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। निरोशन डिकवेला 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

टी ब्रेक: श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। दिमुथ करुणारत्ने 67 और निरोशन डिकवेला 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 296 रनों की दरकार है।

27.5 ओवर- विकेट: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। धनंजया डी सिल्वा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

20.4 ओवर- विकेट: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। एंजेलो मैथ्यूज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवींद्र जडेजा ने भारत को सफलता दिलाई।

19.4 ओवर- विकेट: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। कुसल मेंडिस 60 गेंदों पर 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े।

10 ओवर का खेल समाप्त: श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। दिमुथ करुणारत्ने 19 और कुसल मेंडिस 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 400 रन तो भारत को क्लीन स्वीप के लिए 9 विकेट की दरकार है।

IND vs SL Pink Test Ball: भारत और श्रीलंका के बीच बेगलूरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 447 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस (16*) और दिमुथ करुणारत्ना (10*) क्रीज पर हैं। जबकि भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

IND beat SL 2nd Test Highlights:  भारत ने इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 252 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई की पूरी टीम दूसरे दिन के पहले सत्र में 109 रन पर ढेर हो गई। इसमें जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। भारत ने इसके बाद दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (67) और ऋषभ पंत (50) की मदद से 303/9 के स्कोर पर पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा।

IND beat SL 2nd Test Highlights:  दूसरी पारी में भी श्रीलंका खराब शुरुआत हुई है। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में ही उसे बड़ा झटका दिया है। बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर लहिरू थिरिमाने को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जा रहा है?
IND vs SL दूसरा टेस्ट मैच भारत में 12 मार्च, 2022 से खेला जा रहा है।

IND vs SL टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ।

IND बनाम SL दूसरा टेस्ट मैच किस मैदान पर खेला जा रहा है?
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

दर्शक कहां देख सकते हैं IND vs SL दूसरा टेस्ट?
दर्शक भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी + हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

  • भारत: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
  • श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick