Cricket
Happy New Year 2023: विराट अनुष्का ने दुबई में मनाया नया साल, पहली सेल्फी इंस्टा पर शेयर की: See Pics

Happy New Year 2023: विराट अनुष्का ने दुबई में मनाया नया साल, पहली सेल्फी इंस्टा पर शेयर की: See Pics

Happy New Year 2023: विराट अनुष्का ने दुबई में मनाया नया साल, पहली सेल्फी इंस्टा पर शेयर की: See Pics
IND vs SL 2023: विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक लिया हुआ है, वह वनडे सीरीज (IND vs SL ODI 2023) में वापसी करेंगे। विराट कोहली अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचे, जहाँ से अनुष्का ने कई खूबसूरत फोटो शेयर किए। दुबई नए साल […]

IND vs SL 2023: विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक लिया हुआ है, वह वनडे सीरीज (IND vs SL ODI 2023) में वापसी करेंगे। विराट कोहली अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचे, जहाँ से अनुष्का ने कई खूबसूरत फोटो शेयर किए। दुबई नए साल के जश्न के लिए एक डिमांडिंग जगह है, कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma), उनके भाई विकास और बहन भावना कोहली का परिवार भी साथ था।

अनुष्का शर्मा ने दुबई पहुंचकर फोटोज शेयर किए थे, वह दोनों (Virat Kohli and Anushka Sharma) बुर्ज खलीफा के सामने खड़े हुए थे। नए साल की पहली फोटो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से शेयर की, जिसमे वह कोहली के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस्सके साथ अनुष्का ने डिनर टेबल का भी वीडियो शेयर किया, जिसमे कलाकार की परफॉरमेंस से खुश विराट और पूरा परिवार तालियों से उनकी तारीफ़ करता नजर आ रहा है।

Virat Kohli Anushka Sharma 2023
Virat Kohli Anushka Sharma 2023
Anushka Sharma Instagram Story
Anushka Sharma Instagram Story

Anushka Sharma Virat Kohli in Dubai: अनुष्का ने भी शेयर की तस्वीरें: दुबई के टॉवर बुर्ज खलीफा के आगे विराट के साथ खड़े अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट कोहली के लिए साल 2022 यादगार गुजरा, यहां उन्होंने अपने करियर का पहला टी20 शतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में ऐतिहासिक पारी खेली, जीत दिलाई और अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाई। कोहली ने 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाकर पोंटिंग को पीछे छोड़ा और खुद दूसरे नंबर पर पहुंचे। कोहली साल की अंतिम रात से पहले दुबई पहुंचे, दुबई में उनके भाई और बहन भी साथ हैं।

Happy New Year 2023 : परिवार के साथ दुबई पहुंचे कोहली

विराट कोहली इससे पहले अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। अनुष्का ने दिल्ली में छोटे भठूरे के साथ फोटो भी शेयर की थी। जैसा आप जानते हो कि विराट दिल्ली के ही हैं, और अभी भी उनका परिवार गुरुग्राम में ही रहता है। कोहली के भाई और बहन भी साथ में दुबई मौजूद हैं। विराट की बहन ने भी सोशल मीडिया पर दुबई जाते का फोटो शेयर किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर कोहली के साथ फोटो शेयर किया और बताया कि वह इस समय दुबई में हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी भी अपने परिवार के साथ दुबई में हैं।

Virat Kohli Brother Instagram Story
Virat Kohli Brother Instagram Story

Rishabh Pant Car Accident: एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का आईपीएल से बाहर होना तय, ये खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

IND vs SL 2023: विराट कोहली वनडे सीरीज में शामिल

विराट कोहली ने टी20 सीरीज से ब्रेक लिया हुआ है, वह वनडे सीरीज में शामिल हैं। आपको बता दें कि इस साल ओडीआई वर्ल्डकप खेला जाना है, और बीसीसीआई का फोकस है कि महत्वपूर्ण प्लेयर्स ओडीआई सीरीज को ज्यादा तवज्जो दें। कोहली के साथ रोहित शर्मा, लोकेश राहुल भी वनडे सीरीज में शामिल हैं जबकि इन्होने भी टी20 से ब्रेक लिया हुआ है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick