IND vs SL 1st T20: टी20 डेब्यू में फेल हो गए Prithvi Shaw, पहले ही मैच में दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड: भारत श्रीलंका टी20 सीरीज (India vs Sri Lanka T20 Series) का पहला पृथ्वी शॉ के लिए यादगार बन गया. पृथ्वी शॉ ने टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। लेकिन ये डेब्यू मैच पृथ्वी शॉ को लिए अच्छी यादों के साथ बुरी यादों के लिए भी हमेशा याद रहेगा। पृथ्वी शॉ के नाम इस टी20 मैच में कई बुरे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। पृथ्वी शॉ पहले ऐसे भारतीय प्लेयर बन गए हैं, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की पहली गेंद पर गोल्डन डक (Prithvi Shaw Golden Duck) का शिकार हुए। गोल्डन डक का मतलब मैच की पहली ही गेंद पर जब बल्लेबाज आउट हो जाता है। साथ ही पृथ्वी शॉ एमएस धोनी, लोकेश राहुल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में भी पृथ्वी शॉ अच्छे रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि बुरे रिकॉर्ड की वजह से शामिल हुए हैं। पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू टी20 मैच में शून्य पर आउट होकर इन प्लेयर के साथ आ गए हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी और लोकेश राहुल भी अपने डेब्यू टी20 मैच में शून्य पर आउट हुए थे।
IND vs SL 1st T20: टी20 क्रिकेट में पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेट टीम जब श्रीलंका के विरुद्ध पहले टी20 मैच में उतरी, तो भारत के लिए पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती को इस फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला। कप्तान शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने आए पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू टी20 मुकाबले में खाता भी खोल नहीं सके, और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल के नाम भी ये खराब रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों विकेट कीपर भी भारत के लिए डेब्यू मैच में खाता नहीं खोल सके थे। लेकिन पृथ्वी शॉ के नाम इसके आलावा एक और खराब रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जो पहले कभी किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ नहीं हुआ। पृथ्वी शॉ टी20 मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें – IPL 2021 Full Schedule: Fixtures, Timing & Venue: 13 मैच दुबई, 10 शारजाह में होंगे आयोजित, देखें हर मैच की पूरी डिटेल
SHAW OUT FOR A GOLDEN DUCK ON DEBUT ?
Dream start for Sri Lanka! ?Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 1 (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/QYC4z57UgI) now! ?#SLvINDOnlyOnSonyTen #HungerToWin #PrithviShaw pic.twitter.com/zicSo0ZPtU
— Sony Sports (@SonySportsIndia) July 25, 2021