Cricket
Ind vs SL 1st ODI LIVE : भारत ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवें मैच में हराया, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

Ind vs SL 1st ODI LIVE : भारत ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवें मैच में हराया, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

Ind vs SL 1st ODI LIVE : भारत ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवें मैच में हराया, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी
Ind vs SL 1st ODI LIVE : भारत ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवें मैच में हराया, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी- India Tour of Sri Lanka- भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर रविवार […]

Ind vs SL 1st ODI LIVE : भारत ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवें मैच में हराया, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी- India Tour of Sri Lanka- भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर रविवार (18 जुलाई) को खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। उसके लिए मैच के हीरो रहे कप्तान शिखर धवन। उन्होंने 95 गेंद पर 86 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए। उसके लिए चमिका करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट लिए। 263 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया 36.4 ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया। धवन के अलावा भारत के लिए डेब्यू करने वाले इशान किशन ने 42 गेंद पर 59 रन और पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद पर 43 रन बनाए।

श्रीलंका को भारतीय टीम ने उसके घरेलू मैदान पर लगातार नौवीं बार हराया है। उसे पिछली हार 24 जुलाई 2012 को मिली थी। तब से टीम इंडिया श्रीलंका में एक भी मैच नहीं हारी है।

Ind vs SL 1st ODI, India Tour of Sri Lanka: भारतीय पारी के हाईलाइट्स

  • भारत को तीसरा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा। वे 40 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। मनीष ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर कप्तान दसुन शनाका ने उनका कैच लिया।
  • शिखर धवन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच अर्धशतक ठोक दिया है। यह उनके वनडे करियर का 33वां अर्धशतक है। धवन 65 गेंंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • इशान किशन वनडे में अपना पहला अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। लक्षण सनदकन की गेंद पर मिनोद भानुका ने उनका कैच लिया। किशन ने 42 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले।
  • इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट के बाद वनडे में भी डेब्यू पर अर्धशतक लगाया है। इससे पहले किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच में अर्धशतक लगाया था।
  • भारत ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 23 गेंद पर 13 और इशान किशन 14 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। किशन ने अपने पहले वनडे में बैटिंग की शुरुआत छक्के से की। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 14 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं।
  • भारत को पहला झटका छठे ओवर में लगा। धनंजय डी सिल्वा की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ छक्का मारने के प्रयास में आउट हो गए। वे अपने पहले वनडे अर्धशतक से चूक गए। पृथ्वी ने 24 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके निकले।
  • पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 4 ओवर में 45 रन बना लिए। इस दौरान पृथ्वी ने 17 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अब तक 7 चौके लगाए। दूसरी ओर, धवन 7 गेंद पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

India vs Sri Lanka, India Tour of Sri Lanka: श्रीलंका की पारी के हाईलाइट्स

  • श्रीलंका ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। पारी का आखिरी ओवर करने आए भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन खर्च कर दिए। हार्दिक पंड्या ने पारी का 49वां ओवर डाला, जिसमें 13 रन बने। चमिका करुणारत्ने ने शानदार 43 रनों की पारी खेली। उनकी धमाकेदार पारी का ही नतीजा था कि श्रीलंका 262 के स्कोर तक पहुंच पाई। भारत की ओर से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।
  • हार्दिक पांड्या को मैच में एक विकेट मिला। उन्होंने इसुरु उडाना को अपना शिकार बनाया। श्रीलंका टीम की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पूरी तरह सेट हो चुके टीम के कप्तान दसुन शनाका चहल का शिकार बने। उन्होंने 50 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी से बड़े-बड़े शॉट लगाने की उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। चहल को दासुन शनाका के रूप में मैच में दूसरी सफलता मिली।
  • दीपक चाहर ने भी मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को दो झटके दिए। दीपक ने पहले पूरी तरह सेट हो चुके असलंका का विकेट झटका। उन्होंने 65 गेंदों में 38 रन बनाए। असलंका विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपके गए। इसके तुरंत बाद दीपक ने हसरंगा को आउट किया। चाहर की गेंद पर धवन ने शानदार कैच लपकते हुए हसरंगा को चलता किया। 186 के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा था।
  • क्रुणाल पंड्या ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। क्रुणाल की गेंंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कैच लिया। धनंजय 27 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
  • भारत को दूसरी सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर भानुका राजपक्षे को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। राजपक्षे आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। वे 22 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद कुलदीप ने उसी ओवर की चौथी गेंद पर मिनोद भानुका को स्लिप में पृथ्वी शॉ के हाथोंं कैच कराया। मिनोद 44 गेंद पर 27 रन ही बना सके।
  • श्रीलंका की टीम ने शुरुआती 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। उसके लिए भानुका राजपक्षे और मिनोद भानुका ने दूसरे विकेट के लिए 33 रनोंं की साझेदारी की है। भानुका 20 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, मिनोद ने 36 गेंद पर 21 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को इस बड़ी होती साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा।
  • श्रीलंका को पहला झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अविष्का फर्नांडो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। फर्नांडो 35 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। फर्नांडो का कैच मनीष पांडे ने लिया।
  • आठवें ओवर में श्रीलंकाई पारी का पहला छक्का लगा। अविष्का फर्नांडो ने दीपक चाहर की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर छक्का मारा।
  • शुरुआती 6 ओवर में श्रीलंका ने 26 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो और मिनोद मजबूती से टिके हुए हैं। लंकाई टीम पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाना चाहती है। दीपक चाहर ने मैच का पहला ओवर (छठे ओवर में) मेडन ओवर फेंका।
  • श्रीलंका के ओपनर अविष्का फर्नांडो ने ताबड़तोड़ शुरूआत की है। उन्होंने दूसरे ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए।
  • श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ने पारी की शुरुआत की है। भारत के लिए पहला ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए।
  • भारत के लिए मैच में इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया। श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे पहली बार वनडे खेलेंगे।
  • श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बताया भारतीय कप्तान विराट कोहली ‘The Hundred’ का समर्थन करेंगे या नहीं

India vs Sri Lanka, Ind vs SL, India Tour of Sri Lanka:

Sri Lanka Playing XI: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरू उदाना, दुष्मंथ चमीरा, लक्षण सनदकन।

India Playing XI: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, इशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

 

Editors pick