Cricket
IND vs SCO Highlights: Rohit Sharma और KL Rahul की तूफानी बैटिंग से भारत ने स्कॉटलैंड को रौंदा, नेटरनरेट में अफगानिस्तान से निकला आगे

IND vs SCO Highlights: Rohit Sharma और KL Rahul की तूफानी बैटिंग से भारत ने स्कॉटलैंड को रौंदा, नेटरनरेट में अफगानिस्तान से निकला आगे

IND vs SCO Highlights-T20 World Cup 2021: भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित शर्मा और केएल राहुल का धमाका- India vs Scotland
IND vs SCO Highlights (India vs Scotland)-T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप का 37वां मुकाबला शुक्रवार (5 नवंबर) को भारत और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। भारत के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना जरूरी था। उसने ऐसा ही किया। पहले तो कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

IND vs SCO Highlights (India vs Scotland)-T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप का 37वां मुकाबला शुक्रवार (5 नवंबर) को भारत और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। भारत के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना जरूरी था। उसने ऐसा ही किया। पहले तो कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया को नेटरनरेट में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए इस मैच को 43 गेंद पर जीतना था, लेकिन उसे 39 गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। खेल से जुड़ी की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

T20 World Cup 2021: भारत अब अंक तालिका में 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार का इंतजार करना होगा। अगर रविवार (7 नवंबर) को ऐसा हो जाता है तो सोमवार (8 नवंबर) को उसे नामीबिया को हराना होगा। ऐसे में वह 6 अंकों के साथ बेहतर नेटरनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

IND vs SCO Highlights (India vs Scotland): भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो केएल राहुल ने 19 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली दो रन और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लिए।

भारत की पारी के अपडेट्स

  • सातवां ओवर: कप्तान विराट कोहली ने क्रिस ग्रीव्स की पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया।
  • छठा ओवर: राहुल ने ओवर की शुरुआत चौके से की। इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वॉट ने उन्हें मैकलोएड के हाथों कैच कराया। राहुल ने 19 गेंद पर 50 रन बनाए।
  • पांचवां ओवर: इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने विस्फोटक तरीके से बैटिंग की। शुरू के पांच गेंद पर व्हील को 17 रन ठोके। आखिरी गेंद पर हिटमैन रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया।
  • चौथा ओवर: स्कॉटलैंड के कप्तान कायेल कोएत्जर ने साफयान शरीफ को गेंद करने के लिए बुलाया। इस ओवर में भी भारतीय ओपनर्स ने धुनाई जारी रखी। दोनों ने इस ओवर में 14 रन बनाए। रोहित ने दो चौके और एक छक्का लगाया।
  • तीसरा ओवर: इस ओवर में राहुल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद रोहित ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ दिया। दोनोंं ने इवान्स के ओवर में 16 रन ठोक दिए।
  • दूसरा ओवर: स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैडली व्हील ने दूसरा ओवर किया। इस ओवर में केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन चौके मारे। भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं।
  • पहला ओवर: मार्क वॉट ने स्कॉटलैंड की ओर से पहला ओवर किया। उन्होंने शुरुआती कुछ गेंदों पर तो भारतीय बल्लेबाजों को कसे रखा, लेकिन पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने उन्हें चौका मारा।

IND vs SCO Highlights (India vs Scotland)-T20 World Cup 2021:  स्कॉटलैंड की पारी के अपडेट्स

  • 18वां ओवर: जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉटलैंड की पारी को समेट दिया। उन्होंने मार्क वॉट को क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉट ने 13 गेंद पर 14 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए अब 86 रन चाहिए।
  • 17वां ओवर: मोहम्मद शमी ने इस ओवर की पहली गेंद पर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने मैकलोएड को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैकलोएड 28 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर साफयान शरीफ रनआउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। ईशान किशन ने उन्हें रनआउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर शमी ने इवान्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। इवान्स भी खाता नहीं खोल सके।
  • 16वां ओवर: अश्विन ने अपने स्पैल का आखिरी ओवर किया। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दे दिए। ऋषभ पंत ने उनकी गेंद पर एक आसान स्टंपिंग भी छोड़ दी। अश्विन ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिए।
  • 15वां ओवर: कप्तान कोहली ने जडेजा का आखिरी ओवर कराया। अपने चौथे ओवर में जडेजा विकेट तो नहीं ले सके, लेकिन सिर्फ 6 रन दिए। जडेजा ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए।
  • 14वां ओवर: अश्विन ने भारत को इस ओवर में छठी सफलता दिलाई। उन्होंने क्रिस ग्रीव्स को आउट कर दिया। ग्रीव्स सात गेंद पर एक रन बनाकर हार्दिक पंड्या को कैच थमा बैठे।
  • 13वां ओवर: विराट कोहली ने विकेट लेने के लिए जसप्रीत बुमराह को बुलाया। उन्होंने कसी ही गेंदबाजी की। इस ओवर में सिर्फ एक रन दिए। हालांकि बुमराह को सफलता नहीं मिली।
  • 12वां ओवर: रविंद्र जडेजा शानदार फॉर्म में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। जडेजा ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर माइकल लिस्क को एलबीडब्ल्यू कर दिया। लिस्क ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए।
  • 11वां ओवर: मोहम्मद शमी पावरप्ले के बाद पहली बार गेंद करने आए। यह उनका दूसरा ओवर था। काफी महंगा साबित हुए। इस ओवर में एक छक्का लगा और एक चौका लगा। माइकल लिस्क ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
  • 10वां ओवर: वरुण चक्रवर्ती को विराट कोहली ने चार ओवर के बाद गेंदबाजी के लिए बुलाया। चक्रवर्ती को इस ओवर में भी सफलता नहीं मिली। उनके इस ओवर में एक चौका भी लग गया। चक्रवर्ती ने 8 रन दिए।
  • नौवां ओवर: रविंद्र जडेजा ने एक और कसा हुआ ओवर किया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए।
  • आठवां ओवर: अपने पहले ओवर में महंगे साबित होने वाले अश्विन को फिर से विराट ने गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस ओवर में उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी की। उन्हें विकेट तो नहीं मिला लेकिन सिर्फ तीन रन दिए।
  • सातवां ओवर: रविंद्र जडेजा पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर बेरिंगटन को क्लीन बोल्ड कर दिया। बेरिंगटन पांच गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। क्रॉस ने 9 गेंद पर 2 रन बनाए।
  • छठा ओवर: कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मोहम्मद शमी को बुलाया। शमी ने उन्हें निराश नहीं किया। दूसरी ही गेंद पर विस्फोटक पारी खेल रहे जॉर्ज मुन्सी को आउट कर दिया। मुन्सी का कैच हार्दिक पंड्या ने लिया। उन्होंने 19 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया।
  • पांचवां ओवर: वरुण चक्रवर्ती ने भारत को इस ओवर में वापसी कराई। उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को उनकी गेंदें समझ ही नहीं आ रहीं। इसलिए वो किफायती साबित हो रहे।
  • चौथा ओवर: भारत के लिए यह ओवर महंगा साबित हुए। पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अश्विन को हैट्रिक चौके लगे। जॉर्ज मुन्सी ने उनकी गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए।
  • तीसरा ओवर: जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने स्कॉटलैंड के कप्तान कायेल कोएत्जर को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोएत्जर ने सात गेंद पर एक रन बनाए।
  • दूसरा ओवर: विराट कोहली ने दूसरे ओवर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर आए। चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में दो मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। उन्हें इस ओवर में भी सफलता नहीं मिली। वरुण ने 5 रन दिए।
  • पहला ओवर: भारत की ओर से पहला ओवर अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने की। उन्होंने पहले ओवर में अच्छीं गेंदें की, लेकिन टीम इंडिया को सफलता नहीं मिली। बुमराह ने 8 रन दिए।

India vs Scotland-T20 World Cup 2021: विराट कोहली ने टीम में एक बदलाव करते हुए शार्दूल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया।

India vs Scotland-T20 World Cup 2021: ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

स्कॉटलैंड: काइल कोएत्जर (कप्तान), जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलोएड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, साफयान शरीफ, एलेस्डेयर इवांस, ब्रेडली व्हील।

 

 

 

खेल से जुड़ी की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick