Cricket
Ind Vs Sa: जोहानिसबर्ग टेस्ट से डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीकी अंपायर Allahudien Paleker का भारत से है नाता, पढ़ें उनके गांव के सरपंच ने क्या बताया

Ind Vs Sa: जोहानिसबर्ग टेस्ट से डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीकी अंपायर Allahudien Paleker का भारत से है नाता, पढ़ें उनके गांव के सरपंच ने क्या बताया

Ind Vs Sa: जोहानिसबर्ग टेस्ट से डेब्यू करने वाले SA के अंपायर Allahudien Paleker का भारत से है नाता, Johannesburg Test, IND vs SA 2nd Test
IND vs SA, umpire Allahudien Paleker debut: दक्षिण अफ्रीका के अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर (Allahudien Paleker) ने भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग (Johannesburg Test) के वांडरर्स में चल रहे दूसरे मैच (IND vs SA 2nd Test) से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में पालेकर ने अपने फैसलों से काफी प्रभावित किया है। लेकिन […]

IND vs SA, umpire Allahudien Paleker debut: दक्षिण अफ्रीका के अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर (Allahudien Paleker) ने भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग (Johannesburg Test) के वांडरर्स में चल रहे दूसरे मैच (IND vs SA 2nd Test) से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में पालेकर ने अपने फैसलों से काफी प्रभावित किया है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका कनेक्शन भारत से है। उनका परिवार महाराष्ट्र के रत्नागिरी से जुड़ा है। पालेकर मूल रूप से रत्नागिरी जिला, खेड़ तहसील के शिव गांव के रहने वाले हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए – hindi.insidesport.in

पढ़ें क्या बोले गांव के सरपंच
IND vs SA 2nd Test, Allahudien Paleker, Johannesburg Test: शिव गांव सरपंच दुर्वेश पालेकर ने बुधवार को पीटीआई से कहा, मैं भी पालेकर हूं। वह हमारे शिव गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गये और बाद में वहां बस गये। अल्लाहुद्दीन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ लेकिन उनका मूल गांव शिव है, जो खेड़ तहसील में है। उन्होंने कहा, पूरे गांव और ग्राम पंचायत को उन पर गर्व है। हमारे गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चला गया है। हम बेहद खुश हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं पालेकर
IND vs SA, umpire Allahudien Paleker debut: यही नहीं 44 वर्षीय पालेकर ने 2014-15 के घरेलू सत्र के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्राफी के एक मैच में अंपायरिंग की थी। पालेकर ने भारतीय अंपायर कृष्णमाचारी श्रीनिवासन के साथ मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच लीग चरण के मैच में अंपायरिंग की थी। मुंबई क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अंपायर ने कहा, उन्होंने उस मैच में अंपायरिंग की थी तथा अंपायरों के आदान प्रदान के कार्यक्रम के तहत भारत में एक और रणजी मैच में अंपायरिंग की थी। पालेकर पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। उनके पिता जमालुद्दीन भी अंपायर थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Mega Auction: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए ये 5 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में रहेंगे फ्रेंचाइजी के रडार पर, देखें लिस्ट

मुकाबले का हाल
IND vs SA 2nd Test, Allahudien Paleker, Johannesburg Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को पांचवें दिन जीत के लिए 122 रन चाहिए तो वहीं भारत को 8 विकेट। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे। वहीं मेजबान ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick