Cricket
IND vs SA Live: Virat Kohli ने टेस्ट में चार साल बाद विदेशी सरजमीं पर जड़ा छक्का, फॉर्म में आए नजर- Watch Video

IND vs SA Live: Virat Kohli ने टेस्ट में चार साल बाद विदेशी सरजमीं पर जड़ा छक्का, फॉर्म में आए नजर- Watch Video

IND vs SA Live-India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे (Capetown Test) और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) आज फिर शतक से चूक गए। विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद का शिकार बने। 79 रन बनाकर आउट […]

IND vs SA Live-India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे (Capetown Test) और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) आज फिर शतक से चूक गए। विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद का शिकार बने। 79 रन बनाकर आउट होने वाले कोहली ने आज 4 साल बाद विदेशी सरजमीं पर छक्का जड़ा। भारतीय फैंस को आज पुराने कोहली की झलक देखने को मिली, जिसे वे पिछले 4 साल से मिस कर रहे थे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IND vs SA Live-India vs South Africa: टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के लिए नहीं जाने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए आज काफी दृढ़ संकल्पित लग रहे थे। धीमी शुरुआत के बाद से उन्होंने कगिसो रबाडा की एक गेंद पर छक्का जड़ा। दिसंबर 2018 के बाद से विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में आज पहला छक्का जड़ा। आखिरी बार उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में छक्का जड़ा था। कोहली ने तब 123 रन बनाए थे।

IND vs SA Live-India vs South Africa: छक्के के अलावा, विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड में राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ दिया। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 53.66 की औसत से 651 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। राहुल द्रविड़ ने 11 मैचों में 624 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 मैचों में 1161 रन बनाकर सबसे टॉप पर हैं।

तीसरे टेस्ट में विराट कोहली के रिकॉर्ड:

  • उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने 26 पारियों में अपना पहला टेस्ट छक्का लगाया।
  • 2018 के बाद से विदेशी जमीं पर यह उनका पहला छक्का था।

 

No Player Span Mat Inns Runs HS Ave 100 50 4s 6s
1 SR Tendulkar 1992-2011 15 28 1161 169 46.44 5 3 172 5
2 V Kohli 2013-2022 7 13 651 153 53.66 2 2 80 1
3 R Dravid 1996-2011 11 22 624 148 29.71 1 2 83 0
4 VVS Laxman 1997-2011 10 18 566 96 40.42 0 4 76 2
5 CA Pujara 2010-2022 10 18 526 153 29.22 1 3 75 0

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick