Cricket
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम, मैदान पर उतरते ही ऋषभ पंत तोड़ेंगे धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम, मैदान पर उतरते ही ऋषभ पंत तोड़ेंगे धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम, मैदान पर उतरते ही ऋषभ पंत तोड़ेंगे धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SA: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद अब इंटरनेशनल मुकाबलों की बारी है। क्योंकि आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाली टी20 सीरीज (T20I Series) की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley […]

IND vs SA: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद अब इंटरनेशनल मुकाबलों की बारी है। क्योंकि आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाली टी20 सीरीज (T20I Series) की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। बता दें कि, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई थी। लेकिन अभ्यास के दौरान उनके चोटिल होने के बाद अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

यह भी पढ़े: Ravichandran Ashwin News: आर अश्विन ने 81 रनों की शानदार पारी खेलकर दिलाई अपनी टीम को जीत, यहां देखें-Video

आज टूटेगा धोनी का ये रिकॉर्ड

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ऋषभ पंत अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करने वाले हैं। बता दें कि, टी20 क्रिकेट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान आज बन जाएंगे। क्योंकि उनकी ही कप्तानी में आज भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की टीम का सामना करने मैदान पर उतरने वाली है। पंत 24 साल 249 दिन की उम्र में टी20 में आज बतौर भारतीय कप्तान मैदान पर उतरेंगे। जबकि उनसे पहले एमएस धोनी ने 26 साल और 68 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।

पंत बनेंगे टीम इंडिया के 8वें कप्तान

टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना साल 2010 में सिर्फ 23 साल की उम्र में टीम इंडिया के कप्तान बने थे। जबकि आज ऋषभ टी20 क्रिकेट में भारत के 8वें कप्तान बन जाएंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick