Cricket
IND vs SA 3rd Test: कप्तान Virat Kohli ने तोड़ा हेडकोच Rahul Dravid का यह खास रिकॉर्ड, जानें क्या

IND vs SA 3rd Test: कप्तान Virat Kohli ने तोड़ा हेडकोच Rahul Dravid का यह खास रिकॉर्ड, जानें क्या

IND vs SA 3rd Test: Virat Kohli ने तोड़ा हेडकोच Rahul Dravid का यह खास रिकॉर्ड, जानें क्या, Captain Virat Kohli, most run in test in sa
most run in test in sa, Captain Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला (IND vs SA 3rd Test) आज (11जनवरी) से न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला […]

most run in test in sa, Captain Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला (IND vs SA 3rd Test) आज (11जनवरी) से न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत क हेडकोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को पीछे छोड़ दिया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IND vs SA 3rd Test, Virat Kohli, Rahul Dravid: साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में कोहली कोच द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। अब तक कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 6 टेस्ट मैच खेलकर कुल 611 रन बनाए थे, इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। वहीं कोच राहुल द्रविड़ ने 11 मैच की 22 पारियों में 624 रन बनाए हैं और भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

most run in test in sa, Captain Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 14 रन बनाते ही कोहली ने राहुल द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह अब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मेजबान की जमीं पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 15 टेस्ट मैच की 28 पारियों में 1161 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1- सचिन तेंदुलकर- 1161
2- विराट कोहली- 690
3- राहुल द्रविड़- 624
4- वीवीएस लक्ष्मण – 566
5- चेतेश्वर पुजारा – 526
6- सौरव गांगुली – 506
7- अजिंक्य रहाणे – 401
8- वीरेंद्र सहवाग – 382
9- महेंद्र सिंह धोनी – 370
10- मोहम्मद अजरुद्दीन – 280

सबसे ज्यादा टेस्ट टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बने कोहली
IND vs SA 3rd Test, Virat Kohli, Rahul Dravid: तीसरे टेस्ट में टॉस जीतते ही विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने टेस्ट में भारत के लिए 31 टॉस जीते हैं। वहीं मो अजरुद्दीन ने 29 और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 26 टेस्ट टॉस जीते हैं।

  • विराट कोहली- 31
  • मो अजरुद्दीन- 29
  • एमएस धोनी- 26

कोहली ने टेस्ट में जड़ा अपने करियर का दूसरा सबसे स्लो अर्धशतक

  • 171 vs Eng Nagpur 2012/13
  • 158 vs SA Cape Town 2021/22 *
  • 123 vs Aus Adelaide 2020/21
  • 120 vs Eng Leeds 2021

सीरीज का हाल
सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 113 रनों से अपने नाम किया था। वहीं जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick