Cricket
IND vs SA 2nd Test: जोहानिसबर्ग में जमकर चला है विराट कोहली का बल्ला; अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड भी शानदार

IND vs SA 2nd Test: जोहानिसबर्ग में जमकर चला है विराट कोहली का बल्ला; अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड भी शानदार

IND vs SA 2nd Test: जोहानिसबर्ग में जमकर चला है Virat Kohli का बल्ला; Ajinkya Rahane, Cheteshwar Pujara, highest scorer in Johannesburg
highest scorer in Johannesburg: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 2nd Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 113 रनों से जीत लिया था। ऐसे में जोहानिसबर्ग में दूसरा मुकाबला जीतते ही […]

highest scorer in Johannesburg: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 2nd Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 113 रनों से जीत लिया था। ऐसे में जोहानिसबर्ग में दूसरा मुकाबला जीतते ही भारत दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत अपने नाम कर सकता है। जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। वहीं रहाणे (Ajinkya Rahane) और पुजारा (Cheteshwar Pujara) के आंकड़े भी अच्छे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

कोहली के सबसे ज्यादा रन
IND vs SA 2nd Test, Virat Kohli, Ajinkya Rahane:  टेस्ट में कोहली इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने जोहानिसबर्ग में खेले 2 मैच की 4 पारियों में करीब 77 के औसत से 310 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। जोहानिसबर्ग में उनका सर्वाधिक स्कोर 119 रन है। कोहली ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 42 चौके लगाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है।

जोहानिसबर्ग में टेस्ट में भारतीयों द्वारा बनाए गए रन

  • विराट कोहली– 310 रन
  • राहुल द्रविड़– 262 रन
  • चेतेश्वर पुजारा– 229
  • सचिन तेंदुलकर– 214
  • सौरव गांगुली– 209
  • अजिंक्य रहाणे– 119
  • वीवीएस लक्ष्मण– 101

पुजारा का रिकॉर्ड भी है शानदार
Cheteshwar Pujara, highest scorer in Johannesburg: विराट कोहली के अलावा जोहानिसबर्ग ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड भी अच्छा है। पुजारा ने इस मैदान पर 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में करीब 58 के औसत से 229 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। इस मैदान पर पुजारा का अधिकतम स्कोर 153 रन है। उन्होंने जोहानिसबर्ग में 31 चौके जड़े हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे ने इस मैदान पर 119 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत सकती है इंडिया!, जोहानिसबर्ग में एक भी टेस्ट नहीं हारा भारत; देखें रिकॉर्ड

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick