test captain Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 1st Test) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से supersport park centurion में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
इसके अलावा कोहली दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर टेस्ट मैच में 593 रन बनाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में 1161 और राहुल द्रविड़ ने 624 रन बनाए हैं।
सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान
IND vs SA 1st Test, Virat Kohli, Mohammad Azharuddin: दरअसल कप्तान कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। कई दिनों से विराट लगातार टॉस हार रहे थे। लेकिन आज जब सेंचुरियन में सिक्का उछलकर विराट के पक्ष में गिरा तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कोहली ने 67 टेस्ट मैचों में 30 बार टॉस जीता है।
- मोहम्मद अजहरुद्दीन- 29, 47 मैच
- महेंद्र सिंह धोनी- 26, 60 मैच
- सुनील गावस्कर- 22, 47 मैच
- सौरव गांगुली- 21, 49 मैच
सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई
test captain Virat Kohli, MS Dhoni: इससे पहले विराट ने जो 29 टॉस जीते थे उसमें से भारत 23 मैचों में जीत हासिल करने में सफल रहा था। बता दें कि विराट पिछले कुछ समय से लगातार टॉस हार रहे थे। आईपीएल 2021 से लेकर टी-20 विश्वकप तक उन्हें अधिकतर मौकों पर टॉस के मामले में निराशा हाथ लगी। टॉस नहीं जीतने को लेकर कई बार विराट को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। लेकिर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने जब टॉस जीता तो उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। कप्तान कोहली के कुछ फैंस ने तो उन्हें इसके लिए बधाइयां तक दीं।
Virat Kohli win the toss,
Me and My friend 😀 pic.twitter.com/0BdBIiuNNz— Adarsh Patel (@adarshpatel_11) December 26, 2021
Virat Kohli has won the toss
*Le Indians#BCCI #ViratKohli pic.twitter.com/46G515RFRa
— MANOJ🎭 (@manoj_0045) December 26, 2021
VIRAT KOHLI HAS WON A TOSS! Man is ending the year on a high just by winning a toss! #SAvIND
— Prajakta (@18prajakta) December 26, 2021
That smile after Winning the Toss @imVkohli 🤣❤️ pic.twitter.com/7G2XjuNRX1
— Nishita Sarma ॐ (@Kohli_Spark) December 26, 2021
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें