IND vs NZ T20 Series, India vs New Zealand Series, New Zealand Tour of India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों (India vs New Zealand Series) के बीच पहला मैच बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली और केन विलियमसन नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की नजरें विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी।
Rohit sharma, Virat Kohli, Martin Guptill, IND vs NZ live: रोहित और गुप्टिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने 94 मैच में 3227 रन बनाए हैं। वहीं उनके साथी रोहित शर्मा 116 मैचों में 3038 रन बना चुके हैं। जबकि मार्टिन गुप्टिल 109 मैचों में 3147 रन पूरे कर चुके हैं।
Player | Country | Mat | Inns | NO | Runs | HS | 100s | 50s | Avg | S/R | |
1 | V Kohli* | India | 95 | 87 | 25 | 3227 | 94* | 0 | 29 | 52.05 | 137.91 |
2 | M J Guptill | New Zealand | 109 | 105 | 7 | 3147 | 105 | 2 | 18 | 32.11 | 135.65 |
3 | R G Sharma* | India | 116 | 108 | 15 | 3038 | 118 | 4 | 24 | 32.67 | 139.55 |
4 | A J Finch* | Australia | 83 | 83 | 10 | 2608 | 172 | 2 | 15 | 35.73 | 148.01 |
5 | P R Stirling* | Ireland | 92 | 91 | 8 | 2570 | 115* | 1 | 19 | 30.96 | 136.05 |