Cricket
IND vs NZ -Day 2 stumps: भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए बनाए 69 रन, टीम की बढ़त 332 रन; न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 पर ऑलआउट

IND vs NZ -Day 2 stumps: भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए बनाए 69 रन, टीम की बढ़त 332 रन; न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 पर ऑलआउट

IND vs NZ Live Score-Day 2
IND vs NZ -Day 2 stumps:- India vs New Zealand Live Match- मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड पारी को 62 रन पर समेटकर मेजबान को पहली […]

IND vs NZ -Day 2 stumps:- India vs New Zealand Live Match- मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड पारी को 62 रन पर समेटकर मेजबान को पहली पारी में 263 रन की विशाल बढ़त दिला दी ।

IND vs NZ -Day 2 stumps:- India vs New Zealand Live Match- न्यूजीलैंड टीम फॉलोआन नहीं बचा सकी थी। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोबारा बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिये थे। पहली पारी के शतकवीर मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं ।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

भारत की दूसरी पारी-

भारत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल उतरे। क्योंकि शुभमन गिल की उंगुली में चोट लग गई है। पुजारा और मयंक ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दूसरे दिन स्टंप तक पुजारा 51 गेंद में 29 रन और मयंक 75 गेंद में 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड पहली पारी-

न्यूजीलैंड की पहली पारी के शुरुआत में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 13 गेंद के अंदर ही विल यंग, टॉम लैथम और रॉस टेलर को पवेलियन भेजकर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इन शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड की टीम वापसी नहीं कर सकी और फिर अश्विन ने 8 ओवर में 4 विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की टीम 28.1 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन को 4, सिराज को 3, अक्षर को 2 और जयंत को एक विकेट मिला। भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 50 रन पूरे कर लिए हैं।

भारत के खिलाफ 62 रन न्यूजीलैंड का किसी पारी में सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने 2002 में हैमिल्टन के मैदान पर 94 रन बनाए थे। अगर भारत के मैदानों पर टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के न्यूनतम स्कोर की बात करें तो उसने 1988 में हैदराबाद के बाद मैदान पर बनाए गए 124 रन को भी पीछे छोड़ दिया।

 

भारत पहली पारी-

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पहले दिन बारिश के कारण खराब गीली पिच की वजह से लंच के बाद शुरू हुआ था। टीम इंडिया ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 311 गेंद खेलते हुए 17 चौके और 4 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 52 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल 44 और ऋद्धिमान साहा 27 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs NZ Live Score 2nd Test, IND vs NZ 2nd Test Live, India vs New Zealand Live Match: दूसरे दिन साहा, मयंक और अक्षर के अलावा अश्विन (00 रन), जयंत यादव (12 रन) और मोहम्मद सिराज (04 रन) बनाकर आउट हुए। इस पारी के हीरो रहे न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel)। उन्होंने भारत के सभी 10 विकेट लेकर एक खास उपलब्धि हासिल की। वह एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

 

भारत में सबसे कम टेस्ट स्कोर
62 NZ बनाम IND, मुंबई 2021
75 IND बनाम WI, दिल्ली 1987
76 IND बनाम SA, अहमदाबाद 2008
79 SA बनाम IND, नागपुर 2015

भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर
62 न्यूजीलैंड, मुंबई 2021*
79 साउथ अफ्रीका, नागपुर 2015
81 इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021
82 श्रीलंका, चंडीगढ़ 1990

न्यूजीलैंड बनाम भारत में सबसे कम टेस्ट स्कोर
62- मुंबई 2021*
94 – हैमिल्टन 2002
100 – वेलिंगटन 1981
101- ऑकलैंड 1968

वानखेड़े में सबसे कम टेस्ट स्कोर
62 न्यूजीलैंड बनाम भारत 2021*
93 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 2004
100 भारत बनाम इंग्लैंड 2006
102 इंग्लैंड बनाम भारत 1981
104 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2004

 

IND vs NZ 2nd Test Live- दूसरे दिन के लाइव अपडेट्स

  • 17:15 PM- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में मैच में के दूसरे दिन स्टंप तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 21 ओवर में 69 रन बना लिए हैं।
  • 16:50 PM- भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 50 रन पूरे कर लिए हैं। मयंक 24 और पुजारा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • 16:35 PM- चेतेश्वर पुजारा ने एजाज पटेल के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाया। दोनों ही खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के खराब गेंदों पर बड़े शॉट लगा रहे हैं।
  • 16:22 PM- पहली पारी में 48 ओवर करके 10 विकेट लेने के बाद एक बार फिर से दूसरी पारी में एजाज पटेल गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
  • 16:10 PM- मयंक और पुजारा ने टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पुजारा के पास फॉर्म में वापस आने का सुनहरा मौका है। पहले मैच में उन्होंने 22 और 26 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके।
  • 15:56 PM- भारत की टीम दूसरी पारी खेलने के लिए उतरी है। हालांकि टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। इस वजह से उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए उतरे हैं।
  • 15:32 PM- अश्विन ने समरविल को आउट करके अपना चौथा विकेट लिया। अश्विन ने जैमीसन को आउट करके न्यूजीलैंड की पहली पारी का अंत किया।
  • 15:13 PM- अश्विन ने पारी के 20वें ओवर में दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी है। उन्होंने टॉम ब्लंडल और साउदी को कैच आउट कराया। अश्विन के इस पारी में 4 ओवर में ही 3 विकेट हो गए हैं।
  • 15:04 PM- जयंत यादव के ओवर में शुभमन गिल कैच पकड़ने के चक्कर में अपना हाथ चोटिल कर बैठै हैं। उनके उंगुली से खून निकल रहा था, जिसके कारण उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के लिए आए हैं। हालांकि अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल दिया।
  • 14:36 PM- विराट कोहली ने चायकाल से पहले जयंत यादव को गेंद दी और उन्होंने रचिन को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने 38 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं।
  • 14:20 PM- अश्विन ने हेनरी निकोल्स का विकेट लेकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 31 रन के अंदर ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
  • 13:58 PM- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पिनर अक्षर पटेल को गेंद थमाई है। उन्होंने पहली ही गेंद पर डैरेल मिचेल को आउट करके भारत को चौथा सफलता दिलाई। मिचेल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।
  • 13:41 PM- कीवी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर भी सिराज का शिकार बने। सिराज की शानदार लेंथ गेंद के सामने टेलर ज्यादा कुछ नहीं कर सके और क्लीन बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट खो दिए हैं।
  • 13:30 PM- भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कीवी ओपनर्स को पवेलियन भेजकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। विल यंग 9 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान टॉम लैथम 14 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
  • 13:02 PM-  मोहम्मद सिराज एजाज पटेल का 10वां शिकार बने। उन्होंने रचिन रविंद्र को कैच थमा दिया। सिराज ने एक चौके की मदद से 4 रन बनाए।
  • 13:00 PM- एजाज पटेल ने जयंत यादव को रचिन रविंद्र के हाथों कैच कराया। जयंत 31 गेंद पर 12 रन ही बना सके।
  • 12:48 PM- अक्षर पटेल अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। एजाज पटेल ने 8वीं सफलता हासिल की है। अक्षर 52 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
  • 12:30 PM- ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 113 गेंदों में फिफ्टी लगाई। अक्षर अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
  • 12:15 PM- मयंक अग्रवाल ने लंच के तुरंत बाद चौका लगाकर 150 रन पूरे किए। हालांकि उसके बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और अगली ही गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 311 गेंद खेलते हुए 17 चौके और 4 छक्के लगाए।
  • 11:35 AM- भारत ने दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने निचले क्रम के बल्लेबाज अक्षर पटेल के साथ सातवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर ली है। मयंक 146 और अक्षर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 10:57 AM- मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 260 से ज्यादा हो गया है। मयंक और अक्षर ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है।
  • 10:28 AM- भारत की पारी को मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने संभाल लिया है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी कर ली है। मयंक 133 और अक्षर 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 9:48 AM- अश्विन के आउट होने के बाद अक्षर पटेल को क्रीज पर भेजा गया है। उन्होंने एजाज पटेल को हैट्रिक लेने से रोक दिया है। अब अक्षर पर मयंक के साथ बड़ी साझेदारी करने की जिम्मेदारी है।
  • 9:36 AM- एजाज पटेल ने दिन के दूसरे ओवर में भारत को दो झटके लगे। एजाज पटेल ने पहले ऋद्धिमान साहा को एलबीडब्ल्यू किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • 9:31 AM- मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत टिम साउदी ने की।

 

IND vs NZ 2nd Test Live, IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी 10 गेंदबाज लिए। वे टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के नाम यह रिकॉर्ड था।

  • जिम लेकर ने 26 जुलाई 1956 को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे। वह टेस्ट इतिहास का 428वां मुकाबला था।
  • अनिल कुंबले ने 4 फरवरी 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 74 रन देकर 10 विकेट झटके थे। वह टेस्ट इतिहास का 1443वां मैच था।
  • अब एजाज पटेल ने पारी में 10 विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पारी में 119 रन दिए। यह टेस्ट क्रिकेट का 2438वां मैच है।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

ये भी पढ़ें- Ajaz Patel 10 Wickets: अनिल कुंबले और जिम लेकर के बाद पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने एजाज पटेल, भारत के खिलाफ 50 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

 

Editors pick