IND vs NZ: ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे ईश सोढ़ी, बोले-“उम्मीद है कि उन्हें खेलने के और मौके मिलेंगे”
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद अब भारत को 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसका…

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद अब भारत को 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसका पहला (IND vs NZ LIVE) मुकाबला 25 नवम्बर को सुबह 7 बजे से ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश करने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर सभी परेशान हैं। लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) ने उनका समर्थन करते हुए बयान दिया है। आइए जानें क्या बोले किवी गेंदबाज सोढ़ी। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
Ish Sodhi said, "Rishabh Pant is a very destructive and dangerous player. Hopefully he'll get more chances to play". (To @Vimalwa).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2022
ईश सोढ़ी ने कहा, ”ऋषभ पंत बेहद विध्वंसक और खतरनाक खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उन्हें खेलने के और मौके मिलेंगे।” बता दें कि, ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 2 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन बनाए। अब ऋषभ पंत के इस प्रदर्शन से नाखुश फैन्स उनको टीम से बाहर करने की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि, पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी समय ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने हुए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

पंत ने भारत के लिए कई मौकों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जीताए हैं। चाहे वो टेस्ट क्रिकेट हो या फिर वनडे और टी20। उम्मीद है अगर वह इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेले तो उनकी तरह से शानदार प्रदर्शन का नजारा देखने को मिले।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल
Nov 25, 2022 | IND vs NZ, 1st ODI | Eden Park, Auckland | 7:00 AM |
Nov 27, 2022 | IND vs NZ, 2nd ODI | Seddon Park, Hamilton | 7:00 AM |
Nov 30, 2022 | IND vs NZ, 3rd ODI | Hagley Oval, Christchurch | 7:00 AM |
मैच डिटेल
मुकाबला- भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे
समय और दिन- शुक्रवार, भारतीय समयनुसार सुबह 7 बजे
स्थान- ईडन पार्क, ऑकलैंड
लाइव स्ट्रीमिंग- अमेज़न प्राइम
IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड
भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउथी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।