Cricket
IND vs NZ 3rd ODI: शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में ठोके 22 रन, छक्के को देख हैरान हुए रोहित शर्मा-Watch Video

IND vs NZ 3rd ODI: शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में ठोके 22 रन, छक्के को देख हैरान हुए रोहित शर्मा-Watch Video

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium Indore) में खेला जा रहा है। न्यजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। भारत की और से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन […]

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium Indore) में खेला जा रहा है। न्यजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। भारत की और से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ओपनिंग करने मैदान पर उतरे। दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ रनों की बारिश जारी रखी। शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में 22 रन जड़े। इस दौरान गिल द्वारा लगाया गया एक छक्के ने सबका दिल जीत लिया और रोहित भी खुद को नहीं रोक पाए। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए लॉकी फर्ग्यूसन के एक ही ओवर में गिल ने 22 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट पर फर्ग्युसन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती एक छोटी गेंद पर शानदार तरीके से छक्का जड़ा, जिसके बाद सभी ने तालियां बजाई। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन भी देखने लायक था।

गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। शुभमन गिल और रोहित ने भारत के पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। जबकि खबर लिखे जाने तक ये अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। रोहित शर्मा 70 और गिल 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है और 15 ओवर में 128 रन बना दिए हैं।

IND vs NZ 3rd ODI: शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में ठोके 22 रन, छक्के को देख हैरान हुए रोहित शर्मा-Watch Video

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick