Cricket
IND vs NZ 2nd Test-Stumps: पहले दिन Mayank Agarwal और Ajaz Patel रहे हीरो, भारतीय ओपनर ने दो साल बाद जड़ा शतक तो कीवी गेंदबाज ने झटके 4 विकेट

IND vs NZ 2nd Test-Stumps: पहले दिन Mayank Agarwal और Ajaz Patel रहे हीरो, भारतीय ओपनर ने दो साल बाद जड़ा शतक तो कीवी गेंदबाज ने झटके 4 विकेट

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): Mayank Agarwal और Ajaz Patel रहे मुंबई टेस्ट के पहले दिन के हीरो, देखिए स्कोर
IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार (3 दिसंबर) को शुरू हुआ। बारिश के कारण खराब पिच की वजह से खेल लंच के बाद शुरू हुआ। टीम इंडिया ने […]

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार (3 दिसंबर) को शुरू हुआ। बारिश के कारण खराब पिच की वजह से खेल लंच के बाद शुरू हुआ। टीम इंडिया ने पहले दिन 70 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। पहले दिन के हीरो रहे भारत के ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel)। मयंक 120 रन बनाकर नाबाद रहे तो एजाज ने सभी चार विकेट अपने नाम किए। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.IN

पहले दिन चेतेश्वर पुजारा की खराब फॉर्म जारी रही जबकि कप्तान विराट कोहली को विवादास्पद एलबीडब्ल्यू के फैसले पर आउट दिया गया। शुभमन गिल (71 गेंद में 44 रन) आउट होने से पहले तेजी से रन जुटा रहे थे लेकिन मुंबई में जन्में बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने उनके अलावा पुजारा और कोहली के लगातार गेंदों पर विकेट झटक लिए। पुजारा और कोहली शून्य पर आउट हुए।

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): पटेल ने अपनी लेंथ का चतुराई से इस्तेमाल किया और वानखेड़े की विशेषता अतिरिक्त उछाल का पूरा फायदा उठाया। पटेल ने गिल को बाहर खेलने के लिये उकसाया और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उन्हें स्टंपिंग का प्रयास किया। पर अगली ही गेंद में पटेल ने शार्ट लेंथ गेंद फेंकी जो गिल के बल्ले के किनारे को छूकर स्लिप में खड़े रॉस टेलर के हाथों में समा गई। कई सारी विफलताओं के बाद पुजारा का आत्मविश्वास गिरा हुआ है और वह डीआरएस की अपील पर बचने के बाद पटेल का दूसरा शिकार बने।

कोहली के आउट होने के बाद हुआ विवाद

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): कप्तान कोहली ने पटेल की गेंद पर आगे बढ़कर रक्षात्मक स्ट्रोक खेलने की कोशिश की और अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट दे दिया। भारतीय कप्तान ने तुरंत रिव्यू लेने का फैसला लिया।

रिप्ले में यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी है या पैड पर। और नियमों के अनुसार टीवी अंपायर वीरेंद्र वर्मा को मैदानी साथी के फैसले को मानना पड़ा जिससे कोहली काफी नाराज दिख रहे थे। उन्होंने इस पर अंपायर नितिन मेनन से बात भी की और उनकी निराशा साफ देखी जा सकती थी। टीवी कैमरा में वह ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े हुए दिख रहे थे जिसमें वह फैसले से काफी निराश दिख रहे थे।

मैच के अपडेट्स-

  • 17:25PM- पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। भारत ने 4 विकेट पर 221 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 120 और ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 16:37 PM- मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा ने भारत की पारी संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर ली है। अग्रवाल 107 और साहा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • 16:37 PM- मयंक अग्रवाल ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने डेरेल मिचेल की गेंद पर चौका लगाया और फिर हवा में उछलकर खुशी में डेविड वॉर्नर की तरह पंच मारा। मयंक ने 2 साल बाद शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में लगाया। 14 नवंबर 2019 को उन्होंने 243 रनों की पारी खेली। मयंक के करियर का ये चौथा शतक है। वे अब तक दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।

Mayank Agarwal in Tests
4 centuries (all at home)
4 fifties (all away from home)

  • 16:22 PM- मयंक अग्रवाल नाइनटीज में पहुंच गए हैं। वे 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं।
  • 15:44 PM- एजाज पटेल ने भारत को एक और झटका दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों आउट कराया। अय्यर ने 41 गेंद पर 18 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मयंक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। अय्यर के आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा क्रीज पर आए हैं।
  • 15:44 PM- मयंक अग्रवाल चायकाल के बाद तेजी से रन बना रहे हैं। वे अब शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 85 रन बना लिए हैं। मयंक को श्रेयस अय्यर से बढ़िया साथ मिल रहा है।
  • 15:32 PM- शुभमन गिल आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एजाज पटेल के ओवर में लगातार दो चौके लगाए। उसके बाद विल सोमरविल की गेंद पर छक्का जड़ दिया।

  • 15:18 PM- चायकाल के बाद खेल शुरू हो चुका है। मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है।
  • 14:43 PM- पहले दिन चायकाल की घोषणा हो गई है। मयंक अग्रवाल 121 गेंद पर 52 और श्रेयस अय्यर 21 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन है।
  • 14:41 PM- मयंक अग्रवाल ने रचिन रविंद्र की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में उनका ये पहला और करियर का पांचवां अर्धशतक है।
  • 14:14 PM- कप्तान विराट कोहली अपने वापसी मैच में खाता नहीं खोल सके। कोहली चार गेंद का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए। कोहली ने मैदानी अंपायर के निर्णय को चुनौती देते हुए रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर को यह स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था कि गेंद कोहली के बल्ले से पहले लगी है या पैड से। थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद कोहली अंपायर से बहस करने लगे और फिर पवेलियन लौट गए।
  • 14:06 PM- भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से फेल हो गए। वे खाता खोले बगैर एजाज पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पुजारा पिछले टेस्ट में भी फ्लॉप रहे थे।
  • 13:55 PM- भारत को पहला झटका एजाज पटेल ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को रॉस टेलर के हाथों कैच कराया। शुभमन एक बार फिर से अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवाकर आउट हो गए। उन्होंने 71 गेंद पर 44 रन बनाए। गिल ने सात चौके और एक छक्का लगाया।
  • 13:21 PM- शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इस सीरीज में दोनों के बीच ये पहली 50 रनों साझेदारी ही है। इससे पहले कानपुर टेस्ट की पहली पारी में भारत का पहला विकेट 21 और दूसरी पारी में पहला विकेट 2 रन पर गिरा था।
  • 12:50 PM- टीम इंडिया के ओपनर्स शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत ने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं।
  • 12:35 PM- काइल जैमीसन की जगह कप्तान टॉम लैथम ने स्पिनर को गेंद थमाई है। पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट लेने वाले एजाज पटेल को पिच से मदद मिल रही है। उन्होंने मयंक को अपने पहले ही ओवर में थोड़ा परेशान भी किया और विकेट लेने का मौका भी बनाया था। हालांकि, गेंद फील्डर की पहुंच से काफी दूर थी।
  • 12:25 PM- भारत के दोनों ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत की है। गिल और मयंक ने 6 ओवर के अंदर ही 5 चौके लगा दिए हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा तंग नहीं करते नजर आ रहे हैं।
  • 12:10 PM- मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर में मयंक ने खाता नहीं खोला। हालांकि, दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने काइल जैमिसन के ओवर में तीन चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
  • 11:51 PM- जयंत यादव की चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 31 साल के जयंत ने अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2017 में खेला था।
  • 11:32 PM- विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, डेरेल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, कायेल जेमीसन, टिम साउदी, विल सोमरविल, एजाज पटेल।

IND vs NZ 2nd Test, India vs New Zealand (IND vs NZ): खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.IN

Editors pick