Cricket
IND vs NZ 2nd Test: भारतीय गेंदबाजों के आगे धराशाई हुई न्यूजीलैंड की टीम, कीवियों ने टेस्ट में भारत के खिलाफ बनाया न्यूनतम स्कोर

IND vs NZ 2nd Test: भारतीय गेंदबाजों के आगे धराशाई हुई न्यूजीलैंड की टीम, कीवियों ने टेस्ट में भारत के खिलाफ बनाया न्यूनतम स्कोर

IND vs NZ 2nd Test: NZ ने टेस्ट में IND के खिलाफ बनाया न्यूनतम स्कोर New Zealand lowest Test score NZ lowest Test score against IND IND vs NZ
New Zealand lowest Test score-IND vs NZ-Lowest Test total at Wankhede:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (IND vs NZ 2nd Test) का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 325 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की टीम की पहली पारी भारतीय […]

New Zealand lowest Test score-IND vs NZ-Lowest Test total at Wankhede:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (IND vs NZ 2nd Test) का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 325 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की टीम की पहली पारी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई। कीवी टीम 28.1 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गई। यह टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर (NZ lowest Test score against IND) है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

NZ का IND के खिलाफ न्यूनतम टेस्ट स्कोर

IND vs NZ 2nd Test-NZ lowest Test score against IND: न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से पहली पारी के आधार पर 263 रन पीछे है। काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन को 4, सिराज को 3, अक्षर को 2 और जयंत को एक विकेट मिला। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना न्यूनतम टेस्ट स्कोर (62 रन) बनाया है।

न्यूजीलैंड के सबसे कम टेस्ट स्कोर
New Zealand lowest Test score-IND vs NZ-Lowest Test total at Wankhede: इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड न्यूनतम स्कोर 94 रन था। यह स्कोर 2002 में हैमिल्टन के मैदान पर बना था। वहीं भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का तीसरा सबसे कम स्कोर 100 रन है जो कि 1981 में वेलिंग्टन में बना था। कीवियों का भारत के खिलाफ चौथा सबसे कम स्कोर 101 रन है जो कि 1968 में ऑकलैंड में बना था।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के सबसे कम टेस्ट स्कोर

  • 62 at Mumbai 2021*
  • 94 at Hamilton 2002
  • 100 at Wellington 1981
  • 101 at Auckland 1968

वानखेड़े स्टेडियम पर बना सबसे कम टेस्ट स्कोर
IND vs NZ 2nd Test-NZ lowest Test score against IND: वहीं बात करें अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर बनने वाले सबसे कम टेस्ट स्कोर की तो यह भी अब 62 रन ही है। इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इसी मैदान पर 93 रन बनाए थे। वहीं 2006 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 102 रन बनाए थे। 1981 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मुंबई में 102 रन बनाए थे।

वानखेड़े स्टेडियम में बने सबसे कम टेस्ट स्कोर

  • 62 NZ v IND 2021*
  • 93 AUS v IND 2004
  • 100 IND v ENG 2006
  • 102 ENG v IND 1981
  • 104 IND v AUS 2004

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd Test: मुंबई में पैदा हुए एजाज पटेल को वानखेड़े में 10 विकेट मिले तो कहा- किस्मत को यही मंजूर था कि मैं मुंबई में ऐसा करूं

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick