IND vs NZ 2nd ODI: टॉस पर Rohit Sharma की याददाश्त गायब, भूल गए बल्लेबाजी चुने या गेंदबाजी : Watch Video
IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा टॉस (Rohit Sharma at Toss) जीतने के बाद भूल…

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा टॉस (Rohit Sharma at Toss) जीतने के बाद भूल गए कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं या गेंदबाजी। न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान टॉम लेथम (Tom Latham), मैच रेफरी श्रीनाथ और टीम इंडिया के खिलाडियों की भी हंसी छूट गई. रोहित ने 30 सेकंड तक सोचा कि उन्हें क्या करना है। फैंस ने भी सोशल मीडिया मीम शेयर कर इसके मजे लिए।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन इससे पहले काफी समय लिया। शायद ही इससे पहले कभी किसी कप्तान ने इतना टाइम लिया हो। चलिए आपको बताते हैं आखिर टॉस के समय ऐसा क्या हुआ, रोहित ने क्या कुछ कहा और फैंस ने कैसा रियेक्ट किया।
Rohit Sharma at Toss: टॉस जीतकर हुआ मेमोरी लॉस !
रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया, माइक पर बोलने से पहले कप्तान को मैच रेफरी को अपना फैसला सुनना पड़ता है। जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी थे, सिक्का उठाते हुए वह रोहित को देख रहे थे कि वो करना क्या चाहते हैं। लेकिन रोहित अपने सर पर हाथ मल रहे थे, वो याद करने की कोशिश कर रहे थे कि वो करना क्या चाहते हैं। उन्होंने करीब 30 सेकंड तक सोचा, इस बीच ग्राउंड पर खड़े टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी (मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल) रोहित को देखकर हंस रहे थे, टॉम लैथम भी हंसी को रोक नहीं पाए। 30 सेकंड सोचने के बाद रोहित ने अपना फैसला सुनाया और बताया कि वो भूल गए थे।
#IndvsNZ
Rohit Sharma at toss today : pic.twitter.com/SOxMPpSrgW— Kushagra (@4kushagra5) January 21, 2023
रोहित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ क्या बात हुई, क्या फैसला करना है वो टॉस के बाद भूल गए थे। कमेंटेटर इरफ़ान पठान ने कहा कि शायद रोहित चाहते होंगे कि टॉस टॉम लैथम जीत जाए और फैसला ले लें, इसलिए टॉस जीतने के बाद उन्हें काफी सोचना पड़ा।
यह भी देखें- RCB Twitter Hacked: आरसीबी टीम का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किए उलटे पुल्टे ट्वीट्स
Rohit Sharma during toss😂#IndvsNz #RohitSharma pic.twitter.com/9RfpLwLvRJ
— Bishal Roy (@Bishalroy_01) January 21, 2023
Rohit Sharma: pic.twitter.com/9LBUdvXsI2
— Sameer Allana (@HitmanCricket) January 21, 2023
IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ली, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।