Cricket
IND vs NZ 1st Test Day 2- Stumps: न्यूजीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया, टीम इंडिया अभी भी 216 रन आगे-Follow Live Updates

IND vs NZ 1st Test Day 2- Stumps: न्यूजीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया, टीम इंडिया अभी भी 216 रन आगे-Follow Live Updates

IND vs NZ 1st Test Day 2: न्यूजीलैंड का स्कोर दूसरे 129/0 (57), भारत अभी पारी में आगे- Ind vs NZ 1st Test, India vs New Zealand Test series
IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test Day 2)-India vs New Zealand Test series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में गुरुवार (25 नवंबर) से खेला जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के […]

IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test Day 2)-India vs New Zealand Test series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में गुरुवार (25 नवंबर) से खेला जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं। विल यंग 180 गेंद पर 75 रन और टॉम लाथम 165 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। टीम इंडिया अभी भी 216 रन आगे है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

India vs New Zealand Test series: दूसरे दिन लंच के बाद भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए। शुभमन गिल ने 52 और रविंद्र जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंंड के टिम साउदी ने 5 विकेट लिए।

IND vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर के डेब्यू टेस्ट में शतक को छोड़कर दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड के नाम रहा। पहले दिन कायेल जेमीसन के बाद दूसरे दिन साउदी ने पहले सत्र में गेंदबाजी में दबदबा बनाया तो दूसरे सत्र में बल्लेबाजी में यंग और लाथम ने भारत के अनुभवी गेंदबाजों को दबाव नहीं बनाने दिया। ईशांत शर्मा की रफ्तार भी उनकी राह नहीं रोक सकी और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी भी नहीं।

(IND vs NZ 1st Test Day 2: पिच से तेज गेंदबाजों को सुबह अधिक उछाल मिली जिसकी बदौलत साउदी ने चार विकेट चटकाए। वहीं अश्विन और जडेजा जैसे स्पिनरों को टर्न नहीं मिली। अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल ने मिलकर 41 ओवर डाले और 92 रन दिए जबकि किसी को कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं ईशांत ने छह ओवर मे दस और उमेश ने 10 ओवर में 26 रन दिए।

India vs New Zealand Test series: दूसरे दिन के अपडेट्स:

  • 16:30 PM- दूसरे दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं। विल यंग 180 गेंद पर 75 रन और टॉम लाथम 165 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 16:18 PM- टॉम लाथम ने अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने दमदार तरीके से खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों का सामना किया है। लाथम ने यंग के साथ 128 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • 16:04 PM- टॉम लाथम और विल यंग ने भारतीय गेंदबाजों को परेशानी में डाल रखा है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी कर ली है। लाथम अर्धशतक के करीब हैं। वहीं यंग ने 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
  • 15:23 PM- न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम और विल यंग ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय गेंदबाज दोनों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।
  • 14:36 PM- विल यंग ने चायकाल के तुरंत बाद अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने उमेश यादव की चौका लगाया।
  • 14:12 PM- दूसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। वह भारत से अभी भी 273 रन पीछे है। विल यंग 46 और टॉम लाथम 23 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 14:02 PM-टॉम लाथम और विल यंग ने न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दी है। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है।
  • 13:28 PM-न्यूजीलैंड ने पहली पारी की मजबूत शुरुआत की। उसके ओपनर्स विल यंग और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों का धैर्य से सामना किया है। लाथम 9 और विल यंग 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 12:56 PM- न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टॉम लाथम और विल यंग ने पारी की शुरुआत की है। भारत की ओर से इशांत शर्मा और उमेश यादव ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला है।
  • 12:25 PM- भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए। शुभमन गिल ने 52 और रविंद्र जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंंड के टिम साउदी ने 5 विकेट लिए।
  • 12:11 PM-लंच के बाद दूसरी ही गेंद पर भारत को नौवां झटका लग गया है। रविचंद्रन अश्विन को एजाज पटेल ने आउट किया। अश्विन ने 56 गेंद पर 58 रन बनाए।
  • 11:30 AM- टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच की घोषणा हो गई है। भारत ने 8 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 38 और उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • 11:20 AM- उमेश और अश्विन के बीच काफी अहम साझेदारी हो रही है। न्यूजीलैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजोंं को आउट करने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।
  • 10:53 AM- भारत को आठवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। उन्हें टिम साउदी ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। अक्षर ने 9 गेंद पर 3 रन बनाए। साउदी की ये पांचवीं सफलता है।
  • 10:35 AM- टिम साउदी को पारी में चौथी सफलता मिली। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अय्यर ने 171 गेंद पर 105 रन बनाए। इस दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए।
  • 10:15 AM- भारत को छठा साउदी ने दिया। उन्होंने ऋद्धिमान साहा को विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले साहा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 12 गेंद पर एक रन बनाए।
  • 10:06 AM-श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक दिया है। उन्होंने 92वें ओवर में टिम साउदी की गेंद पर दो रन लेकर अपना पहला शतक पूरा किया। वे डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले भारत के 16वें खिलाड़ी बन गए हैं।

  • 9:44 AM- भारत को दूसरे दिन के तीसरे ओवर में पांचवां झटका लगा। टिम साउदी ने रविंद्र जडेजा को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। जडेजा अपने पहले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। वे 50 रन बनाकर आउट हुए। 112 गेंद की पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। जडेजा के आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा क्रीज पर आए हैं।
  • 9:39 AM- श्रेयस अय्यर ने दिन के दूसरे ओवर में कायेल जेमीसन को दो चौके मारे। वे अब अपने शतक के करीब पहुंच गए। अय्यर 83 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 9:30 AM- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरूआत टिम साउदी ने की। पहले ओवर में रविंद्र जडेजा आउट होने से बाल-बाल बचे। साउदी की गेंद उनके पैड पर लगी। अंपायर नॉटआउट दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद स्टंप के ऊपर से निकल रही थी। अंपायर्स कॉल के कारण जडेजा बाल-बाल बच गए।

IND vs NZ 1st Test, IND vs NZ 1st Test Day 2-श्रेयस अय्यर की उपलब्धि:

  • अय्यर कानुपर में डेब्यू पर शतक लगाने 52 साल में पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।
  • अय्यर डेब्यू में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय।
  • अय्यर अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले 13वें भारतीय।
  • घरेलू मैदान पर डेब्यू शतक लगाने वाले 10वें भारतीय।
  • भारत के लिए डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले पिछले तीन बल्लेबाज मुंबई के हैं। रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ और अब श्रेयस अय्यर।
New Zealand 1st Innings-129/0 (57 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Tom Latham Not out 50 165 4 0 30.30
Will Young Not out 75 180 12 0 41.67
Extra 4 (b 0, w 0, nb 3, lb 1)
Total 129/0 (57)
Yet To Bat KS WilliamsonR TaylorHM NichollsTA BlundellR RavindraKA JamiesonTG SoutheeAY PatelWilliam Somerville
BOWLING O M R W ECON
Ishant Sharma 6 3 10 0 1.67
Umesh Yadav 10 3 26 0 2.60
Ravichandran Ashwin 17 5 38 0 2.24
Ravindra Jadeja 14 4 28 0 2.00
Axar Patel 10 1 26 0 2.60
India 1st Innings-345/10 (111.1 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Mayank Agarwal c TA Blundell b KA Jamieson 13 28 2 0 46.43
Shubman Gill b KA Jamieson 52 93 5 1 55.91
Cheteshwar Pujara c TA Blundell b TG Southee 26 88 2 0 29.55
Ajinkya Rahane (C) b KA Jamieson 35 63 6 0 55.56
Shreyas Iyer c WA Young b TG Southee 105 171 13 2 61.40
Ravindra Jadeja b TG Southee 50 112 6 0 44.64
Wriddhiman Saha (WK) c TA Blundell b TG Southee 1 12 0 0 8.33
Ravichandran Ashwin b AY Patel 38 56 5 0 67.86
Axar Patel c TA Blundell b TG Southee 3 9 0 0 33.33
Umesh Yadav Not out 10 34 0 1 29.41
Ishant Sharma lbw b AY Patel 0 5 0 0 0.00
Extra 12 (b 5, w 1, nb 4, lb 2)
Total 345/10 (111.1)
BOWLING O M R W ECON
Tim Southee 27.4 6 69 5 2.49
Kyle Jamieson 23.2 6 91 3 3.90
Ajaz Patel 29.1 7 90 2 3.09
William Somerville 24 2 60 0 2.50
Rachin Ravindra 7 1 28 0 4.00
Fall Of Wickets FOW Over
MA Agarwal 1-21 7.5
Shubman Gill 2-82 29.6
CA Pujara 3-106 37.4
Ajinkya Rahane 4-145 49.2
RA Jadeja 5-266 86.6
Wriddhiman Saha 6-288 92.2
SS Iyer 7-305 96.1
Axar Patel 8-313 98.6
Ravichandran Ashwin 9-339 109.2
Ishant Sharma 10-345 111.1

ये भी पढ़ें- IND vs NZ LIVE: Ravi Shastri युग के नियम को Rahul Dravid ने बदला, युवाओं के लिए डेब्यू को बनाया यादगार; जानिए पूरा मामला

IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test Day 2)-India vs New Zealand Test series:

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, टिम साउदी, एजाज पटेल, कायेल जेमीसन, विलियम सोमरविल।
भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick