Cricket
IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights: पहले दिन न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी भारतीय टीम; श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल का अर्धशतक

IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights: पहले दिन न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी भारतीय टीम; श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल का अर्धशतक

Ind vs NZ 1st Test, India vs New Zealand Test series-IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:: पहले दिन भारत का स्कोर 258/4, जानिए लाइव अपडेट्स
Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:)-India vs New Zealand Test series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में गुरुवार (25 नवंबर) से खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। […]

Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:)-India vs New Zealand Test series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में गुरुवार (25 नवंबर) से खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 84 ओवर में 258 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन तीनों की पारी से भारत पहले दिन न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

India vs New Zealand Test series: कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ‘टेस्ट कैप’ हासिल करने वाले अय्यर 75 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जिससे मुंबई टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश का चयन करते हुए चयनकर्ताओं की सरदर्दी बढ़ना तय है क्योंकि तब नियमित कप्तान विराट कोहली वापसी करेंगे। अय्यर ने अब तक 136 गेंदों का सामना करके सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। उन्होंने जडेजा (100 गेंदों पर नाबाद 50 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए अब तक 113 रन जोड़े हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल छह ओवर पहले ही समाप्त घोषित कर दिया गया।

Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:): इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (93 गेंदों पर 52 रन) की पारी आकर्षण का केंद्र रही। चेतेश्वर पुजारा (88 गेंदों पर 26 रन) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (63 गेंदों पर 35 रन) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (28 गेंदों पर 13 रन) मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। लंबे कद के तेज गेंदबाज जेमीसन (47 रन देकर तीन) ने फिर से भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। उन्होंने सुबह के सत्र में अग्रवाल को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराने के बाद गिल और रहाणे को बोल्ड किया। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (43 रन देकर एक) ने इस बीच पुजारा की एकाग्रता भंग की।

India vs New Zealand Test series:  पिच धीमी थी और उस पर गेंद नीचे रह रही थी लेकिन उस पर अपेक्षित टर्न नहीं मिल रहा था जिससे न्यूजीलैंड के तीनों स्पिनरों अयाज पटेल (21 ओवर में 78 रन), विलियम सोमरविले (24 ओवर में 60 रन) और रचिन रविंद्र (सात ओवर में 28 रन) को जूझना पड़ा। गिल और अय्यर दोनों ने स्पिनरों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की।

 IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:पुजारा के शतक का इंतजार बढ़ा
पुजारा के पास शतक का लंबा इंतजार समाप्त करने का यह बेहतरीन मौका था। उन्होंने जैमीसन और पटेल पर चौका लगाकर अभी हाथ खोलने का प्रयास किया था कि साउदी की पांचवें स्टंप की लाइन पर की गई गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई ब्लंडेल के दस्तानों में समा गई। पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2019 में लगाया था। वह पिछले 23 टेस्ट और 39 पारियों से तिहरे अंक में नहीं पहुंचे हैं और इस बीच उनका औसत 28.78 रहा है।

यही आलम रहाणे का रहा जिनके करियर के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच अहम साबित हो सकते हैं। एकबारगी लग रहा था कि ग्रीन पार्क की पिच उन्हें रास आ रही है और वह बड़ी पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर लेंगे लेकिन जैमीसन ने जल्द ही यह भ्रम तोड़ दिया।

भारत की पहली पारी के लाइव अपडेट्स:

  • 16:35 PM: पहले दिन का खेल समाप्त। भारत ने 4 विकेट पर 258 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 75 और रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 16:25 PM: रविंद्र जडेजा ने 83वें ओवर में टिम साउदी की गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक है। जडेजा ने अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
  • 16:08 PM: भारत ने 79 ओवर में 4 विकेट पर 239 रन बना लिए हैं। अय्यर 68 और जडेजा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • 15:14 PM: श्रेयस ने शानदार पारी खेलते हुए अपने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक लगाया है। अय्यर ने 68वें ओवप में टिम साउदी की गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के 200 रन भी पूरे हो गए।
  • 14:59 PM: श्रेयस अय्यर अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक के करीब पहुंच गए। पारी के 64वें ओवर में उन्होंने रचिन रविंद्र की गेंद पर लगातार दो चौके मारे। वे 44 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा जमे हुए हैं।
  • 14:36 PM: चायकाल के बाद खेल शुरू हो गया है। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ियों से इस सेशन में बड़ी पारी की उम्मीद है।
  • 14:12 PM: पहले दिन चायकाल की घोषणा कर दी है। भारत ने 56 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 17 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर नाबाद हैं। लंच और चाय के बीच भारत के तीन विकेट गिरे। मयंक अग्रवाल, रहाणे और पुजारा आउट हुए।
  • 13:45 PM: काइल जैमीसन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड करके भारत को चौथा झटका दिया है। जैमीसन ने मैच में तीसरा विकेट लिया है। रहाणे 63 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए।
  • 13:13 PM: पुजारा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वो रहाणे के साथ भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। अय्यर ने शुरू में घबराए हुए दिख रहे थे लेकिन धीरे-धीरे अब वो स्थिर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 14 गेंद पर 7 रन बना लिए हैं। रहाणे 39 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • 12:50 PM: भारत को तीसरा झटका टिम साउदी ने दिया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर दिया। पुजारा के बल्ले से गेंद लगकर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों में चली गई। पुजारा 88 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
  • 12:45 PM: गिल के आउट होने के बाद पुजारा और रहाणे ने भारतीय पारी को संभाला लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी कर ली है। पुजारा 84 गेंद पर 26 और रहाणे 21 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 12:15 PM: लंच के तुरंत बाद भारत को दूसरा झटका लगा। कायेल जेमीसन को दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। जेमीसन की गेंद गिल के बल्ले से लगकर स्टंप में समा गई। गिल ने 93 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके और एक छक्के लगाए। गिल ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।
  • 12:13 PM: लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों क्रीज पर टिक चुके हैं और उनसे टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है।
  • 11:32 AM: पहले दिन लंच की घोषणा हो गई है। भारत ने 29 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 87 गेंद पर 52 और चेतेश्वर पुजारा 61 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले सेशन में मयंक अग्रवाल के रूप में टीम इंडिया को एकमात्र झटका लगा। अग्रवाल 13 रन बनाकर जेमीसन की गेंद पर आउट हुए।
  • 11:25 AM: शुभमन गिल ने पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक है। इनमें से दो भारत और दो विदेशी मैदान पर लगे हैं।

Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:)-India vs New Zealand Test series:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

  • 10:56 AM: भारत के 50 रन हो गए हैं। टीम इंडिया ने 19 ओवर तक 1 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। पुजारा 8 और गिल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • 10:36 AM: मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने पारी को संभाला है। दोनों धैर्य के साथ न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद पहला ड्रिंक्स टाइम घोषित किया गया है। शुभमन 37 गेंद पर 16 और पुजारा 21 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 10:08 AM: भारत को पहला झटका आठवें ओवर में लगा। कायेल जेमीसन को आखिकार सफलता मिल गई। उन्होंने मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। मयंक ने 28 गेंद पर 13 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए।
  • 10:00 AM: भारत ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। मयंक ने टेस्ट मैच का पहला चौका जड़ा। शुभमन 6 और मयंक 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 9:44 AM: शुभमन गिल तीसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे। टिम साउदी ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने उन्हें आउट कर दिया। गिल ने तुरंत ही रिव्यू ले लिया। गेंद उनके बल्ले से लगकर गई थी और थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के निर्णय को बदल दिया। गिल नॉटआउट करार दिए गए।
  • 9:35 AM: भारत के लिए शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की है। केएल राहुल और रोहित शर्मा के नहीं रहने पर इनदोनों से टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है।
India 1st Innings-258/4 (84 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Mayank Agarwal c TA Blundell b KA Jamieson 13 28 2 0 46.43
Shubman Gill b KA Jamieson 52 93 5 1 55.91
Cheteshwar Pujara c TA Blundell b TG Southee 26 88 2 0 29.55
Ajinkya Rahane (C) b KA Jamieson 35 63 6 0 55.56
Shreyas Iyer Not out 75 136 7 2 55.15
Ravindra Jadeja Not out 50 100 6 0 50.00
Extra 7 (b 1, w 1, nb 4, lb 1)
Total 258/4 (84)
Yet To Bat Wriddhiman SahaRavichandran AshwinAxar PatelUT YadavIshant Sharma
BOWLING O M R W ECON
Tim Southee 16.4 3 43 1 2.58
Kyle Jamieson 15.2 6 47 3 3.07
Ajaz Patel 21 6 78 0 3.71
William Somerville 24 2 60 0 2.50
Rachin Ravindra 7 1 28 0 4.00
Fall Of Wickets FOW Over
MA Agarwal 1-21 7.5
Shubman Gill 2-82 29.6
CA Pujara 3-106 37.4
Ajinkya Rahane 4-145 49.2

भारत टीम में उमेश यादव को शामिल किया गया है। यह उनका 50वां टेस्ट मैच है।

Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ 1st Test DAY 1 Highlights:)-India vs New Zealand Test series:  रहाणे ने टॉस के दौरान कहा कि वे तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं। श्रेयस अय्यर इस मैच से टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं। अय्यर को भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैप दी है।

Ind vs NZ 1st Test (IND vs NZ LIVE Score)-India vs New Zealand Test series:  ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, टिम साउदी, एजाज पटेल, कायेल जेमीसन, विलियम सोमरविल।
भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।

Editors pick