IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 350 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। हालांकि इस मैच में भारत को एक बड़ा झटका लगा। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल (Mohammad Shami Injury) होकर बहार चले गए थे। इसके बाद शमी ने आते ही 24 ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिफ्स को क्लीन बोल्ड किया। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
मोहम्मद शमी हुए चोटिल
दरअसल, पारी के 7 वें ओवर में पेसर शमी चोटिल हो गए। उन्होंने फिन एलन को गेंद फेंकी जिसे उन्होंने सामने की तरफ खेला गेंद बहुत तेजी से शमी की तरफ आई, जिसे शमी ने फॉलोथ्रो में पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर लगी। इसके बाद तुरंत फिजियो को बुलाया गया और शमी को बाहर ले जाया गया।
इससे पहले, पहले वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। शुभमन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 145 गेंदों में अपना दोहरा शतक (Shubman Gill Double Century) पूरा किया। उन्होंने अपनी 208 रनों की पारी के दौरान 19 चौके और 9 छक्के लगाए। वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं गिल ने अपने इस दोहरे शतक के साथ ईशान किशन के सबसे युवा खिलाड़ी का दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। गिल के अलावा रोहित नाकाम रहे, वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी में रोहित ने 2 छक्के लगाए। विराट कोहली 8 और मिडिल आर्डर में आए ईशान किशन 5 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोने के बाद भारत ने 349 रन बनाए।